फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: मुंबई में पांच दिन बिताने के बाद वापस मनाली पहुंचीं अभिनेत्री कंगना रणौत, होम क्वारंटीन

Mon, 14 Sep 2020 09:23 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, मनाली/कुल्लू
विज्ञापन
कंगना रणौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मुंबई में पांच दिन बिताने के बाद अभिनेत्री कंगना रणौत सोमवार शाम मनाली में अपने घर पहुंच गई हैं। कोरोना काल में छह माह बाद नौ सितंबर को मुंबई रवाना हुई थीं। कड़ी सुरक्षा के बीच कंगना का काफिला सोमवार शाम करीब सवा सात बजे भुंतर पहुंचा और शाढ़ाबाई में बहन रंगोली के घर में कुछ देर रुकने के बाद मनाली मनाली के सिमसा स्थित कार्तिकेय घर में पहुंचीं। कंगना सोमवार सुबह मुंबई से हवाई मार्ग से चंडीगढ़ पहुंचीं और यहां से वह सड़क मार्ग से वाया कीरतपुर-स्वारघाट, बिलासपुर-मंडी होकर वाया कंडी कटौला सड़क से होकर कुल्लू पहुंचीं। उधर, कंगना के मनाली आने की खबर के बाद पुलिस व स्वास्थ्य विभाग की टीम उनके घर मनाली में पहले से पहुंच गई थी। यहां उनकी कोविड रिपोर्ट समेत अन्य दस्तावेज चेक होंगे। 

विज्ञापन


इसे पहले हवाई जहाज से चंडीगढ़ उतरते ही कंगना ने ट्वीट किया कि यहां मेरी सिक्योरिटी नाम मात्र रह गई है, लोग खुशी से बधाई दे रहे हैं। लगता है इस बार में बच गई, एक दिन था जब मुंबई में मां के आंचल की शीतलता महसूस होती थी। आज वो दिन है जब जान बची तो लाखों पाए, शिव सेना से सोनिया सेना होते ही मुंबई में आतंकी प्रशासन का बोलबाला है। इसके बाद कंगना ने एक और ट्वीट करते महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे पर हमला बोला। कहा कि सीएम को मूल समस्या यह है कि मैंने फिल्म माफिया, सुशांत सिंह राजपूत के हत्यारों और उसके ड्रग रैकेट का पर्दाफाश किया। जो उसके प्यारे बेटे आदित्य ठाकरे के साथ हैं, यह मेरा बहुत बड़ा अपराध है। इसलिए अब वे मुझे ठीक करना चाहते हैं, ठीक है देखते हैं कि कौन फिक्स करता है। हालांकि, मनाली पहुंचीं कंगना के पास कोरोना की निगेटिव रिपोर्ट नहीं थी। इसके चलते उन्हें अब होम क्वारंटीन में रहना होगा। बता दें बाहर से हिमाचल आने वालों को कोरोना की निगेटिव रिपोर्ट लेकर आना अनिवार्य है। यह शर्त पर्यटकों के लिए भी लागू है। एसपी कुल्लू गौरव सिंह ने कहा कि कंगना रणौत अपने घर मनाली पहुंच गई हैं। 
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें