मनाली में प्राकृतिक सौंदर्य के बीच उन्होंने तीन हफ्तों से अधिक समय अकेले गुजारा। बॉलीवुड की भागमभाग भरी जिंदगी को एक तरफ छोड़कर मनाली में कंगना ने मेडिटेशन कर आराम किया।
इधर, कंगना के पिता अमरदीप रणौत ने बताया कि कंगना को सारी दुनिया छोड़ मनाली रास आया है। लिहाजा उन्हें मनाली की वादियों से बहुत लगाव है। छुट्टियों के दौरान कंगना ने इंटीरियर डेकोरेशन के अलावा बाहरी साजो-सज्जा में भी काफी बदलाव करवाया।
बताया कि सोलंगनाला, मणिकर्ण, वशिष्ठ, हिडिंबा देवी मंदिर और कार्तिकेय स्वामी मंदिरों के दर्शन के अलावा कई अन्य मनोरम स्थलों पर भी भ्रमण किया। जल्द ही वह दोबारा मनाली आएंगी। कंगना के मिलनसार स्वभाव के चलते उनके पड़ोसी भी उन्हें मिस कर रहे हैं।