फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में 'तमाशा' करने आएंगे इम्तियाज अली

Sun, 26 Oct 2014 10:02 PM IST
विश्वास भारद्वाज/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल मेजिकल प्लेस है। यहां काम करने का अपना ही मजा है। कुदरत ने हिमाचल को बेइंतहा खूबसूरती बख्शी है। यहां की कुछ शूटिंग लोकेशन तो विदेशों को भी पीछे छोड़ देती हैं। यह कहना है बॉलीवुड के जाने-माने निर्देशक इम्तियाज अली का।
विज्ञापन


वह अपनी फिल्म ‘तमाशा’ की शूटिंग लोकेशन फाइनल करने शिमला पहुंचे थे। रविवार को दिल्ली लौट गए। शूटिंग लोकेशन देखने के बाद इम्तियाज ने फिल्म ‘तमाशा’ में एक्टिंग के लिए शॉट लिस्ट किए गए 12 स्थानीय कलाकारों से मुलाकात की। गेयटी थियेटर में भी कुछ दृश्य फिल्माने की इच्छा जताई।

देर शाम करीब दस बजे तक अपनी टीम के साथ इम्तियाज माल रोड और रिज पर घूमते रहे। इम्तियाज पूरी तरह शिमला के रंग में रंग गए। उन्होंने अपनी टीम के साथ लक्कड़ बाजार स्थित सीताराम की दुकान में चने-भटूरे खाए। दिन के समय मालरोड स्थित हनी हट की कॉफी का लुत्फ उठाया। रात को मिडल बाजार स्थित कल्याण ढाबे में डिनर किया।
विज्ञापन


लोकल को-आर्डिनेटर दीपक भागड़ा और मनु सूद ने बताया कि शूटिंग लोकेशन लगभग फाइनल हो चुकी हैं। अगले महीने शिमला में फिल्म ‘तमाशा’ की शूटिंग शुरू होगी। करीब 40 दिन शिमला और आसपास क्षेत्रों में शूटिंग चलेगी। शूटिंग यूनिट को शिमला में हरसंभव सुविधा उपलब्ध करवाने की कोशिश की जाएगी।

दिल्ली रवाना हुए इम्तियाज
फिल्म तमाशा की दिल्ली में भी शूटिंग होनी है। शूटिंग लोकेशन फाइनल करने के लिए इम्तियाज रविवार को शिमला से दिल्ली रवाना हो गए। दिल्ली से मुंबई लौट जाएंगे।

शूटिंग के टाइम फिर आऊंगी : इदा
इम्तियाज अली के साथ उनकी बेटी इदा अली भी आईं थीं। इदा ने शिमला की खूबसूरती की जमकर तारीफ की। उन्होंने फिल्म ‘तमाशा’ की शूटिंग के दौरान नवंबर में फिर शिमला आने की बात कही।

तमाशा में धमाल मचाएंगे रणबीर-दीपिका
फिल्म ‘तमाशा’ में बॉलीवुड ही चर्चित जोड़ी रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण काम कर रहे हैं। दोनों कलाकारों के साथ इम्तियाज अली की यह दूसरी फिल्म है। शूटिंग यूरोप के एक आइलैंड पर हुई है। म्यूजिक एआर रहमान दे रहे हैं।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें