फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल की ब्रांड एंबेसडर बनने पर ‘क्वीन’ ने तोड़ी चुप्पी

विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल की ब्रांड एंबेसडर बनने के मामले में बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत ने चुप्पी तोड़ते हुए कहा है कि उन्हें इसका प्रस्ताव मिला है, प्लान नहीं। कंगना ने अपने पिता अमरदीप रणौत को फोन कर बताया कि करीब तीन महीने पहले उन्हें इस बाबत प्रस्ताव मिला था। उनकी बहन और मैनेजर रंगोली ने राज्य सरकार से इसका प्लान मांगा था। अभी तक प्लान नहीं मिला इसीलिए बात आगे नहीं बढ़ पाई है।
विज्ञापन


कंगना ने पिता से कहा कि वह पहले हिमाचल की बेटी है, बाद में बॉलीवुड अभिनेत्री। हिमाचल की बेहतरी के लिए वह कुछ भी करने को तैयार हैं। सरकार की ओर से प्लान मिलने के बाद वह ब्रांड एंबेसडर को लेकर फैसला लेंगी। कंगना ने अपने पिता से यहां तक कहा कि ब्रांड एंबेसडर के बदले उन्हें मेहनताने की भी अपेक्षा नहीं है।
Trending Videos

ये कहा था पर्यटन विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष ने

अमरदीप रणौत ने ‘अमर उजाला’ को बताया कि उन्हें कंगना का फोन आया था। कंगना को अभी प्लान नहीं मिला है। प्लान में ब्रांड एंबेसडर के विज्ञापन के लिए स्टोरी, शूटिंग प्लेस और डायरेक्टर आदि शामिल होता है। प्लान न मिलने की वजह से कंगना ने हिमाचल सरकार की ओर से इस पर दिलचस्पी न होने की बात समझकर छोड़ दिया। उन्होंने कहा कि कंगना का हिमाचल से अटूट प्रेम है। यहीं की आबोहवा में पली-बढ़ी कंगना ने हिमाचल में अपने सपनों का घर बनाने का फैसला लिया है।

अमरदीप रणौत ने बताया कि कंगना हिमाचल की भलाई के लिए कुछ भी करने को तैयार है। हिमाचल पर्यटन विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष मेजर विजय सिंह मनकोटिया ने बीते शुक्रवार को शिमला में मीडिया से कहा था कि हिमाचल की ब्रांड एंबेसडर बनने को लेकर कंगना की ओर से कोई जवाब नहीं मिला है। कंगना की ओर से रिस्पांस न मिलने से उन्हें दुख हुआ है।
विज्ञापन

पढ़िए, कंगना ने क्या कहा

बालीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत ने कहा कि 'मैं हिमाचल प्रदेश के लिए कभी भी व्यस्त नहीं हो सकती। मैं खुद को मानसिक तौर पर हिमाचल की बेटी समझती हूं। मैं अपने राज्य को लेकर बहुत गर्व महसूस करती हूं। परंतु मैं इस बात से सहमत नहीं हूं कि मैंने या मेरी टीम ने हिमाचल पर्यटन की टीम को जवाब नहीं दिया।

मेरी हिमाचल पर्यटन विभाग से यही अपेक्षा है कि हिमाचल की प्राकृतिक खूबसूरती को बहुत बड़े अभियान के द्वारा दुनिया तक पहुंचाया जाए। इसके चलते मेरी टीम ने संबंधित अधिकारियों से विस्तृत रूप से अभियान की जानकारी मांगी है। इसके अलावा मेरी ओर कोई व्यक्तिगत अपेक्षा नहीं है, मैं इस अभियान पर काम करने के लिए बहुत उत्सुक हूं।'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें