फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या बात! बैंकाक में परोसे जाएंगे हिमाचल के ये लजीज व्यंजन

विज्ञापन
विज्ञापन
थाईलैंड की राजधानी बैंकाक में भी प्रदेश की प्रसिद्ध मंडयाली धाम परोसी जाएगी। इसके लिए मंडी से बोटी (रसोईए) की बुकिंग की गई है। धाम का खाना और परोसने क तरीका मंडी की तरह ही होगा। बोटी धोती पहनकर डबरू में सब्जियां, दालें और छड़ोलू में चावल देंगे। पत्तल की जगह केले के पत्तों में जमीन पर बैठकर मेहमान धाम के चटकारे लेंगे।
विज्ञापन


मंडी के कारोबारी के रिश्तेदार के यहां धाम परोसी जाएगी। स्पेशल शादी समारोह छह और सात दिसंबर को होगा। बोटी नरेश शर्मा अपने दो अन्य साथियों के साथ तीन दिसंबर को दिल्ली से बैंकाक रवाना होंगे। धाम में बदाने का मीठा, सेपू बड़ी, कद्दू-छुआरे का अमला, चंबा का राजमा, चने का खट्टा, माह की दाल और कढ़ी प्रमुख व्यंजन रहेंगे।
विज्ञापन

पत्तल की जगह केले के पत्तों पर धाम के चटकारे लेंगे मेहमान

सेपू बड़ी के लिए दाल पीसने की मशीन और बदाना तलने को झारना भी साथ ले जाएंगे। मंडी के सनियारड़ी निवासी बोटी नरेश शर्मा ने बैंकाक जाने की बात कही है। बताया कि धाम के लिए जो खड़े मसाले बैंकाक में नहीं मिलेंगे, उन्हें मंडी से लेकर जाएंगे। इनमें दाल चीनी, लौंग और अन्य मसाले होंगे।

नरेश जेई डिप्लोमा धारक हैं। उन्होंने विद्युत बोर्ड और अन्य कंपनियों में नौकरी की है। पुश्तैनी काम को आगे बढ़ाने के लिए नौकरी छोड़कर वर्ष 2000 से बोटी काम शुरू किया। दिल्ली समेत कई बड़े आयोजनों में मंडयाली धाम बना चुके हैं। करीब 50 परिवारों को भी रोजगार दिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें