कंगना ने स्थानीय महिलाओं के साथ स्थानीय भेंटों व भजनों पर जमकर नृत्य किया। बाद में उन्होंने कहा कि वे हिमाचल की बेटी हैं और हिमाचल पहुंचते ही उन्हें सुकून मिलता है।
कंगना ने खुद पैतृक गांव धबोई में कुलदेवी का मंदिर बनवाया है। यहां मूर्ति स्थापना का कार्यक्रम काफी समय से लंबित चल रहा था। वीरवार को बॉलीवुड की व्यस्ततम जिंदगी से समय निकालकर कंगना ने प्रतिष्ठा करवाई।
इस अवसर पर कंगना रनौत के दादा ब्रह्मदास, बहन रंगोली, भाई अक्षत रणौत, माता आशा रणौत, मामा किशोर वर्मा, बहन के ससुर एमएस चंदेल, रंगोली के पति अजय चंदेल सहित अन्य सभी सगे संबंधी उपस्थित थे।