हिमाचल सरकार का बॉलीवुड क्वीन कंगना रणौत को ब्रांड एंबेसडर न बनाने का फैसला हिमाचल की बेटी को बेइज्जत करने वाला है। इस फैसले से कंगना के परिजन भी शर्मिंदा हैं। यह खुलासा कंगना रणौत के पिता अमरदीप रणौत ने किया है। उन्होंने कहा कि कंगना ने अपने घर हिमाचल के लिए व्यस्ततम शेड्यूल होने के बावजूद समय देने की हामी भरी है।
लेकिन अब सरकार उसे बेइज्जत कर रही है। कुछ अधिकारियों की लेटलतीफी के चलते प्रस्ताव अब ड्रॉप करवाया गया है। हिमाचल से अथाह लगाव रखने वाली कंगना के परिजनों को यह बिलकुल रास नहीं आया है। सरकार के प्रस्ताव पर ही कंगना ब्रांड एंबेसडर बनने को तैयार हैं। इसके लिए सभी शर्तें और अन्य चीजों को फाइनल कर लिया था। हालांकि, इससे पहले विवाद होने पर कंगना ने स्वयं को हिमाचल की बेटी बताते हुए ब्रांड एंबेसडर बनने के हामी भरी थी।