फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंगना के पिता को इसलिए आया गुस्सा, सरकार पर जमकर निकाली भड़ास

Sat, 29 Oct 2016 11:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल सरकार का बॉलीवुड क्वीन कंगना रणौत को ब्रांड एंबेसडर न बनाने का फैसला हिमाचल की बेटी को बेइज्जत करने वाला है। इस फैसले से कंगना के परिजन भी शर्मिंदा हैं। यह खुलासा कंगना रणौत के पिता अमरदीप रणौत ने किया है। उन्होंने कहा कि कंगना ने अपने घर हिमाचल के लिए व्यस्ततम शेड्यूल होने के बावजूद समय देने की हामी भरी है।
विज्ञापन


लेकिन अब सरकार उसे बेइज्जत कर रही है। कुछ अधिकारियों की लेटलतीफी के चलते प्रस्ताव अब ड्रॉप करवाया गया है। हिमाचल से अथाह लगाव रखने वाली कंगना के परिजनों को यह बिलकुल रास नहीं आया है। सरकार के प्रस्ताव पर ही कंगना ब्रांड एंबेसडर बनने को तैयार हैं। इसके लिए सभी शर्तें और अन्य चीजों को फाइनल कर लिया था। हालांकि, इससे पहले विवाद होने पर कंगना ने स्वयं को हिमाचल की बेटी बताते हुए ब्रांड एंबेसडर बनने के हामी भरी थी।
विज्ञापन

बोले- हिमाचल सरकार ने कंगना को किया बेइज्जत

मुंबई जाकर अधिकारी कंगना से मिले भी थे, लेकिन करीब डेढ़ साल के अंतराल में ब्रांड एंबेसडर बनाने की मुहिम सिर्फ कागजों तक ही सीमित रही। इसके पीछे अफसरों की लेटलतीफी बताई जा रही है। इस पर रणौत परिवार ने बेहद नाराजगी जाहिर की है। अमर उजाला से अमरदीप रणौत ने कहा कि सभी प्रकार की औपचारिकताएं पूरी होने के बावजूद प्रदेश सरकार के कंगना को ब्रांड एंबेसडर न बनाने के फैसले से वह शर्मिंदा हैं। 

बेटी कंगना ने हिमाचल के लिए समय निकाला, लेकिन हिमाचल सरकार ही अब उन्हें ब्रांड एंबेसडर बनाने से पीछे हट रही है। उधर, कंगना के पिता अमरदीप के बयान पर राज्य पर्यटन विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष मेजर विजय सिंह मनकोटिया ने कहा कि इस बारे में टूरिज्म विभाग के सचिव वीसी फारका ही बेहतर बता सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें