फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla: बॉलीवुड अभिनेत्री दीया मिर्जा बोलीं- हर वर्ष 400 मिलियन टन प्लास्टिक पहुंचता है बाजार में

Mon, 05 Jun 2023 07:55 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

बॉलीवुड अभिनेत्री दीया मिर्जा ने कहा कि प्लास्टिक प्रदूषण दुनिया के हर कोने में पहुंच गया है। हर वर्ष 400 मिलियन टन प्लास्टिक बाजार में पहुंचता है। 
विज्ञापन
शिमला में आयोजित पर्यावरण दिवस समारोह में अभिनेत्री दीया मिर्जा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम की राजदूत एवं बॉलीवुड अभिनेत्री दीया मिर्जा ने कहा कि प्लास्टिक प्रदूषण दुनिया के हर कोने में पहुंच गया है। हर वर्ष 400 मिलियन टन प्लास्टिक बाजार में पहुंचता है। इस खतरे से निपटने के लिए सरकार और उद्योगों को मिलकर सोचना होगा। प्लास्टिक मानव शरीर में प्रवेश कर गया है, जो चिंता का विषय है।

विज्ञापन


उन्होंने पर्यावरण संरक्षण की दिशा में काम करने वाली सभी संस्थाओं से निरंतर कार्य करने का आह्वान करते हुए कहा कि प्लास्टिक का विकल्प तलाश करना अनिवार्य है। सिंगल यूज प्लास्टिक पर्यावरण के साथ साथ स्वास्थ्य के लिए भी हानिकारक है। हमारी प्रकृति में ऐसी चीजें हैं जो इस समस्या का समाधान कर सकती हैं। आज से 20 साल पहले भारत में सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल नहीं होता था। लोग प्राकृतिक चीजों का इस्तेमाल करते थे। उन्होंने जनता से पर्यावरण को बचाने की अपील की।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें