फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शूटिंग के लिए जल्द कुल्लू आएंगे बॉलीवुड के ये बड़े सितारे

Fri, 30 Sep 2016 09:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, खराहल (कुल्लू)
विज्ञापन
विज्ञापन
बॉलीवुड की बड़ी हस्तियों को कुल्लू-मनाली की हसीन  वादियां रास आने लगी हैं। सलमान खान के शूटिंग के लिए आने के बाद मायानगरी के फिल्म निर्देशकों ने कुल्लू-मनाली की वादियों में शूटिंग करने का मन बना लिया है। अपने जमाने में प्रसिद्ध अभिनेता रहे शत्रुघ्न सिन्हा और अभिनेत्री सोनाक्षी कुल्लू-मनाली में जल्द ही दस्तक देने वाले हैं। अक्षय कुमार भी अगली फिल्म कुल्लू -मनाली की हसीन वदियों में शूट करेंगे।
विज्ञापन


अगले माह तक यह सब अभिनेता और अभिनेत्रियां यहां फिल्म की शूटिंग करने पहुंच रहे हैं। पर्यटन से जुड़े कारोबारियों की मानें तो बॉलीवुड के बडे़ कलाकारों की दस्तक से पर्यटन को पंख लगेंगे। मनाली होटलियर एसोसिएशन के प्रधान गजेंद्र ठाकुर कहते हैं कि बॉलीवुड की नामी हस्तियों के आने से सैलानियों की आमद में भी इजाफा होगा।

उन्होंने कहा कि कुछ सालों से कुल्लू-मनाली में बॉलीवुड के बडे़ कलाकार शूटिंग के लिए नहीं आ रहे थे। ऐसे में पर्यटन उद्योग पर भी प्रतिकूल असर हो रहा था। लेकिन बॉलीवुड के दबंग खान के आते ही कुल्लू-मनाली में भी बडे़ सितारे आना चाहते हैं। फिल्म कोआर्डिनेटर अनिल कायस्था ने बताया कि बॉलीवुड के कई नामचीन बैनर उससे संपर्क कर रहे हैं। अगले माह बडे़ अभिनेता, अभिनेत्री तथा निर्माताओं ने आने की हामी भरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें