जैकी श्रॉफ के लाडले टाइगर श्रॉफ फिल्म की शूटिंग के सिलसिले में पर्यटन नगरी मनाली पहुंच रहे हैं। यहां वे करीब दो हफ्ते तक रुकेंगे। टाइगर श्रॉफ के पिता जैकी श्रॉफ को हीरो फिल्म में ब्रेक देन वाले सुभाष घई अब जैकी के बेटे को लेकर एक प्रोजेक्ट लांच कर रहे हैं।
इस फिल्म के लिए स्क्रिप्ट राइटर और निदेशक रेकी कर चुके हैं। अगले माह यह यूनिट मनाली में डेरा डालने वाली है। फिल्म के स्थानीय कोआर्डिनेटर शंकर ने बताया कि यूनिट के लिए इन दिनों होटलों की बुकिंग की जा रही है।
वहीं शूटिंग के लिए चयन किए गए स्थलों के लिए प्रशासन से परमिशन ली जा रही है। इसे दूरदराज के क्षेत्रों में भी फिल्माया जाएगा। इसके लिए पैराग्लाइंडिंग वालों से संपर्क करने के अलावा हेलीकाप्टर की व्यवस्था भी ली जा रही है।