फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब महज चार हजार में चंडीगढ़ से कुल्लू पहुंच सकेंगे सैलानी

Mon, 20 Mar 2017 12:11 PM IST
रोशन ठाकुर/अमर उजाला, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
आगामी पर्यटन सीजन में एयर इंडिया चंडीगढ़-भुंतर के बीच एक और हवाई सेवा शुरू करने की तैयारी में हैं। भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण और एयर इंडिया के बीच बातचीत चल रही है। ऐसे में चंडीगढ़ से भुंतर के मध्य अप्रैल से 72 सीटर सेवा शुरू होने की उम्मीद है। हवाई सेवा शुरू होने से कुल्लू-मनाली के पर्यटन कारोबार को पंख लगेंगे। पर्यटन सीजन में पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ के सैलानियों की अच्छी खासी तादाद रहती है। ऐसे में इन राज्यों के सैलानियों को कुल्लू पहुंचना आसान होगा। 
विज्ञापन


घाटी में हाई प्रोफाइल पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। चंडीगढ़ से पर्यटक महज चार हजार रुपये में कुल्लू-मनाली पहुंचेंगे। भुंतर एयरपोर्ट स्थित एयर इंडिया के प्रभारी दिनेश भारद्वाज ने पर्यटन सीजन में हवाई उड़ान के आरंभ होने की बात कही है। भुंतर स्थित कुल्लू-मनाली भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण के निदेशक एएन शर्मा ने कहा कि चंडीगढ़ और भुंतर के बीच एयर इंडिया की उड़ान को लेकर बातचीत चल रही है। उम्मीद है जल्द उड़ान को हरी झंडी मिलेगी।       

वर्तमान में एकमात्र है उड़ान
भुंतर एयरपोर्ट के लिए एयर इंडिया की दिल्ली-भुंतर के बीच एकमात्र उड़ान है। इसका किराया साढ़े छह हजार रुपये प्रति सवारी बैठता है। इसमें 65 यात्री दिल्ली से उड़ान भरते हैं। भुंतर से 45 यात्रियों को ले जाने की क्षमता है। चंडीगढ़-भुंतर उड़ान का किराया महज 4000 रुपये प्रति यात्री होगा। उड़ान में 65 यात्री चंडीगढ़ से भुंतर तथा 45 सवारियां भुंतर से चंडीगढ़ को उड़ान भर सकती हैं।
विज्ञापन


कांगड़ा एयरपोर्ट से शुरू होगी एक और फ्लाइट
भारत और आस्ट्रेलिया के बीच धर्मशाला के एचपीसीए स्टेडियम में 25 मार्च से आरंभ होने टेस्ट मैच के दौरान पर्यटकों को एक और सौगात मिलने जा रही है। गगल स्थित कांगड़ा एयरपोर्ट से 26 मार्च से नई दिल्ली के लिए एक और फ्लाइट शुरू होने जा रही है। निजी विमानन कंपनी स्पाइस जेट ने नई दिल्ली-कांगड़ा के लिए अपनी दूसरी फ्लाइट शुरू करने का निर्णय लिया है।

इस समय सरकारी क्षेत्र की एयर इंडिया और निजी क्षेत्र में स्पाइस जेट दिल्ली से कांगड़ा के लिए एक-एक उड़ान संचालित कर रही हैं। कांगड़ा एयरपोर्ट के निदेशक परविंद्र तिवारी ने बताया कि स्पाइस जेट का 72 सीटर विमान 26 मार्च से शाम 3.25 मिनट पर कांगड़ा पहुंचेगा, जबकि शाम पौने 4 बजे दिल्ली के लिए उड़ान भरेगा। यह विमान सेवा सोमवार और वीरवार को छोड़कर सप्ताह में 5 दिन संचालित होगी।

अभी यह है शेड्यूल
वर्तमान में कांगड़ा एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए दिन में 2 फ्लाइट्स संचालित होती हैं। इनमें एयर इंडिया की फ्लाइट दोपहर 12.20 पर कांगड़ा एयरपोर्ट  पहुंचती है और 12.50 पर दिल्ली रवाना होती है। स्पाइस जेट का विमान सुबह 11.50 पर कांगड़ा पहुंचता है तथा 12.10 पर दिल्ली के लिए उड़ान भरता है।

इस साल लगेगा नाइट लैंडिंग डिवाइस
कांगड़ा एयरपोर्ट पर इस साल रात के समय हवाई जहाज की लैंडिंग की सुविधा शुुरू होने की उम्मीद है। हवाई अड्डा प्रबंधन इसके लिए नाइट लैंडिंग डिवाइस डीवीओआर लगाने के लिए युद्घस्तर पर जुटा हुआ है। एयरपोर्ट निदेशक परविंद्र तिवारी ने बताया कि लंबे समय से कांगड़ा एयरपोर्ट पर कोई भी फ्लाइट कैंसिल नहीं हुई है। प्रबंधन नाइट लैंडिंग डिवाइस लगाने के लिए पूरे प्रयास कर रहा है, जो इसी साल फलीभूत होने की पूरी उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें