फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आमिर खान ने भाजपा सांसद को लिखा पत्र, हम आपके शुक्रगुजार

Mon, 08 May 2017 12:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पालमपुर(कांगड़ा)
विज्ञापन
विज्ञापन
देश में मरीज की पर्ची पर जेनेरिक दवाएं लिखने संबंधी आदेश पर बॉलीवुड स्टार आमिर खान ने हर्ष जताया है। सत्यमेव जयते कार्यक्रम में जेनेरिक दवाओं के मामले को उठाकर बहस का मुद्दा बनाने वाले आमिर खान ने पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा सांसद शांता कुमार को पत्र लिखा है। 
विज्ञापन


आमिर ने कहा है कि वे और उनकी टीम जेनेरिक दवाओं की मुहिम का हिस्सा बनकर खुद को सौभाग्यशाली महसूस कर रहे हैं। पत्र में आमिर ने लिखा है कि यह गर्व की बात है कि इस मुद्दे पर शांता कुमार द्वारा उन्हें व उनकी टीम को संसद में बुलाया गया। संयुक्त प्रयास से आखिरकार जेनेरिक दवाओं को आम मरीजों तक पहुंचाने की व्यवस्था हो गई है।
विज्ञापन

टीवी के सत्यमेव जयते में शांता ने आमिर से की थी बात

इससे पूर्व शांता कुमार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से जेनेरिक दवाओं संबंधी जारी किए गए आदेश का हवाला देकर पत्र के माध्यम से आमिर खान को बधाई दी थी।

शांता कुमार ने आमिर को लिखा था कि उनके सत्यमेव जयते कार्यक्रम की उस कड़ी का व्यापक असर हुआ जिसमें जेनेरिक और अनजेनेरिक दवाओं के पूरे तंत्र को आम लोगों के सामने रखा गया। शांता कुमार के अनुसार उन्हें सत्यमेव जयते पर प्रसारित हुए कार्यक्रम की जानकारी उनकी पत्नी ने ही दी थी। 

जेनेरिक दवाइयों को लेकर साल 2013 में शांता कुमार ने टीवी पर चले आमिर खान के शो सत्यमेव जयते पर आमिर खान से सीधे लाइव पर बात की थी। करीब पौने घंटे के शो में आमिर खान और शांता की सीधी बात जेनेरिक दवाइयां को लेकर हुई थी। शांता ने आमिर से कहा कि वह भी उनकी मुहिम में सहयोग दें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें