इस हादसे में कार में सवार तीन युवकों आशीष (25) पुत्र मोती राम, सुरेंद्र (30) पुत्र स्व. सीता राम, दलीप कुमार (26) पुत्र पुन्नू राम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक घायल हेमचंद (26) पुत्र श्यामा राम ने आईजीएमसी अस्पताल शिमला में दम तोड़ दिया।
हादसे में चालक सुरेश कुमार (35) पुत्र धरमू, नीरज कुमार (32) पुत्र राम लाल और सुंदर (25) पुत्र दीवान सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। ये सभी लोग दनावली गांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं।
घायलों को ननखड़ी अस्पताल में प्राथमिक उपचार देने के बाद आईजीएमसी शिमला रेफर कर दिया गया। देर रात सूचना मिलने पर ननखड़ी थाने से पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों की मदद से शव और घायलों को खाई से बाहर निकाला।
पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की छानबीन शुरू कर दी है। डीएसपी रामपुर अभिमन्यु वर्मा ने कहा कि चार युवकों की मौत हो गई। तीन अन्य घायल हो गए हैं। हादसे की छानबीन की जा रही है।
गौर हो कि अभी एक दिन पहले ही बुधवार देर रात रोहतांग के राहनीनाला के पास स्कॉर्पियो के गहरी खाई में गिरने से 11 लोगों की जान चली गई थी। इस हादसे में मरने वाले 10 लोग चंबा जिले के पांगी तहसील के रहने वाले थे, जबकि एक मृतका लाहौल-स्पीति जिले से थी।