फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुनर्मूल्यांकन फीस को कम करे बोर्ड : नैंसी

विज्ञापन
विज्ञापन
फीस बढ़ाने पर शिक्षा बोर्ड पर साधा निशाना
विज्ञापन

बोलीं पांच से बढ़ाकर एक हजार रुपये कर दी है फीस
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की राज्य इकाई ने हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के दसवीं और बारहवीं कक्षा के परीक्षा परिणामों में पाई गईं खामियों और पुनर्मूल्यांकन फीस में की बढ़ोतरी पर आपत्ति जताई है।
विज्ञापन


प्रदेश सचिव नैंसी अटल ने पुनर्मूल्यांकन फीस को कम करने का आग्रह किया है। कहा कि इस वर्ष बोर्ड की परीक्षाओं के दो-दो बार परिणाम घोषित हुए हैं। पहले चरण में बहुत से विद्यार्थियों को बिना किसी ठोस कारण के अनुत्तीर्ण कर दिया। इसके बाद दूसरे चरण में वही छात्र उत्तीर्ण घोषित कर दिए गए। इस प्रक्रिया ने न केवल छात्रों को मानसिक रूप से प्रताड़ित किया बल्कि उनके आत्मविश्वास और भविष्य के साथ खिलवाड़ भी किया है। उन्होंने कहा बोर्ड ऐसा कर छात्रों को री-चेकिंग और पुनर्मूल्यांकन करने के लिए मजबूर कर रहा है। बोर्ड की आय बढ़ाने को शुल्क में भी वृद्धि की है। उन्होंने कहा कि पुनर्मूल्यांकन फीस में बोर्ड में दो गुना बढ़ोतरी कर दी है। पहले यह फीस 500 थी जिसे अब 1000 रुपये कर दिया है। यह आम गरीब परिवार के छात्रों पर आर्थिक बोझ डालने का कार्य है। प्रदेश मंत्री नैंसी अटल ने कहा कि स्टेट ओपन स्कूल से पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों से भी भारी फीस वसूली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें