700 रुपये प्रति किलो तक दाम
रोग प्रतिरोध क्षमता से भरपूर ब्लूबेरी में कैल्शियम और जिंक भरपूर मात्रा में में है। कृषि विवि पालमपुर अब ब्लूबेरी के पौधों को किसानों तक पहुंचाने को लेकर काम करेगा। विवि ने अभी पौधे की कीमत तय नहीं की है। विवि का कहना है कि तो किसान एक किलो ब्लूबेरी से 600 से 700 रुपये कमा सकता है। विवि में किए मूल्यांकन और प्रदर्शनी फार्म में की गई जांच में इन किस्मों का प्रदर्शन उत्साहजनक रहा है।
प्रति पौधा 4 किलो तक उत्पादन
हिमाचल में ब्लूबेरी की खेती बागवानी का मॉडल बन सकती है इसको लेकर करीब सात साल से शोध चला था और स्वास्थ्यवर्धक फल को पैदा करने में कामयाबी मिली है। शुरुआती दौर में यह हिमाचल के मध्य और निचले क्षेत्रों में कामयाब होगी। ऊंचे क्षेत्रों के लिए विवि में काम चला है। ब्लूबेरी का प्रति पौधा दो से चार किलो तक उपज देता है। इससे प्रदेश के किसानों की आर्थिकी काफी मजबूत होगी। - प्रो. नवीन कुमार, कुलपति, कृषि वि