फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में भी ब्लू व्हेल गेम से हड़कंप, छात्र ने ब्लेड से काट दी बाजू

Sat, 09 Sep 2017 09:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन
ब्लू व्हेल खेल के जाल में हिमाचल के बच्चे भी फंसने लगे हैं। सोलन के निजी स्कूल में पढ़ रहे एक 11 वर्षीय बच्चे के बाजू पर ब्लेड से ब्लू व्हेल की आकृति बनाने का मामला सामने आया है। इस घटना से बच्चों के परिजन दहशत में है। उन्हें समझ नहीं आ रहा है कि वे कैसे मौत के इस खेल से बच्चों को बचाएं।
विज्ञापन


बच्चा इस गेम के दूसरे चरण में था। सोलन के एक निजी स्कूल का बच्चा जब घर पहुंचा तो परिजनों की नजर उसके बाजू पर बनी व्हेल मछली की आकृति पर पड़ी। इस बारे में गंभीरता से पड़ताल की तो कुछ ही देर में ब्लू व्हेल गेम की हकीकत सामने आ गई।

परिवार के सदस्यों के पैरों तले से जमीन खिसक गई। परिजनों ने बताया कि बच्चे के पास कोई मोबाइल नहीं है, लेकिन उनका बच्चा दोस्त के मोबाइल से और सायबर कैफे में जाकर ये खतरनाक खेल खेल रहा था। उन्होंने बताया कि बेटे ने यह खुलासा भी किया है कि उसकी तरह और बच्चे भी यह खेल खेल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें