फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: 73 लोगों ने किया रक्तदान, दो हजार लोगों को बांटा प्रसाद

विज्ञापन
विज्ञापन
राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने शिविर का किया शुभारंभ
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। अयोध्या में भगवान श्रीराम की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। रिज मैदान पर रविवार को उमंग फाउंडेशन, हिमाचल प्रदेश रेडक्रॉस सोसायटी के अलावा विभिन्न धार्मिक और सामाजिक संस्थाओं ने रक्तदान शिविर लगाया। शिविर में स्थानीय लोगों के अलावा बाहरी राज्यों से आए लोगों ने भी रक्तदान किया। एचपीयू की छात्रा शिवानी अत्री ने राम भजन प्रस्तुत कर माहौल भक्तिमय बना दिया। शिविर में राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल बतौर मुख्यातिथि शामिल हुए। श्रीराम जन्मभूमि के लिए पिछले 500 सालों में बलिदान देने वाले रामभक्तों को राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल और उनकी धर्मपत्नी जानकी शुक्ल ने श्रद्धासुमन अर्पित किए। उन्होंने रक्तदाताओं को गुलाब का फूल देकर सम्मानित किया। शिविर में 73 लोगों ने रक्तदान किया। आईजीएमसी ब्लड बैंक से आई टीम ने शिविर में सेवाएं दीं। उमंग फाउंडेशन के अध्यक्ष अजय श्रीवास्तव ने यह जानकारी दी। वहीं सूद सभा के अध्यक्ष राजीव सूद ने बताया कि गुरुद्वारा श्री गुरु सिंघ सभा और वाल्मीकि मंदिर से आए प्रसाद को रिज मैदान पर करीब 2 हजार लोगों को बांटा गया। इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता गणेश दत्त, वाल्मीकि सभा के अध्यक्ष जोगिंदर सिंह, सवीना जहां, मुकेश कुमार, उदय वर्मा, अखिल चौधरी, अमित शर्मा, इतिका चौहान, अभिषेक भागड़ा, तेजू नेगी, ओशीन, स्वाति, रोहित दुगलेट, ललित शर्मा, विजय सिंह, पंकज ठाकुर, अंकुश पटियाल, सचिन सहोत्रा, रविन्दर चौहान, सायेशा, गार्गी मौजूद रहे।
विज्ञापन



इनसेट
भारत की संस्कृति को जोड़ने का किया काम
राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने राम मंदिर को राष्ट्र मंदिर की संज्ञा दी। कहा कि मंदिर के निर्माण से भारत की संस्कृति को जोड़ने का कार्य हुआ है। आज पूरी दुनिया भगवान राम को मान रही है। उन्होंने भगवान राम की महिमा का गुणगान किया। लोगों से उनके दिखाए मार्ग पर चलने का आह्वान किया।

साईं बाल विकास आनंद निलयम केंद्र नाहन में श्री राम के आगमन पर निकाली गई झांकियां। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें