फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीद ए आजम भगत सिंह की याद में किया महादान

Sat, 22 Mar 2014 06:56 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
ऐतिहासिक रिज मैदान पर शहीद ए आजम भगत सिंह की याद में लगाए गए शिविर में शनिवार को 48 छात्रों ने रक्तदान किया। संजौली कॉलेज की एसएफआई और डीवाईएफआई की ओर से 83वें शहीदी दिवस के उपलक्ष्य पर आयोजित इस शिविर में छात्राओं ने भी बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया।
विज्ञापन


कैंप में चंद्रमोहन, अमन कुमार, आशु माशटा, प्रियंका, पूजा, पूनम, शिखा, शालिनी, नेहा, रीता ने पहली बार रक्तदान किया। साथ ही अजय शर्मा, उमेश, पलकिन चौहान, कपिल शर्मा, दीपक, अंकित डोगरा, प्रवीण, प्रदीप, विवेक चौहान, अर्पित चौहान, निधि सिंह, विवेक डोगरा, ईशान, अमन, नेहा, रीता आदि ने रक्तदान किया।

इस कैंप में आईजीएमसी की डॉ. निशी और डॉ. सीमा ने हिस्सा लिया। एसएफआई सचिव चंद्रकांत वर्मा और डीएफवाईआई अध्यक्ष सुरेश अग्रवाल समेत राज्य सचिव बलवीर पराशर, कोषाध्यक्ष राम प्रकाश, शहरी इकाई प्रधान रोनी बलूणी, विशाल दीप, दिनेश मेहता, विनीत धैनटा, ज्योति, जानवी, इशान, काकू और सतीश ने भी कैंप में सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें