फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

400 छात्र-छात्राएं दिखाएंगे खेलकूद का दमखम

Fri, 05 Sep 2014 04:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रारंभिक शिक्षा विभाग के खंड देहा की 21वीं खंडस्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला देहा में शुरू हो गई है। इसमें पांच स्कूलों से लगभग 400 लड़के -लड़कियों ने भाग लिया। इसमें मुख्य अतिथि विकास खंड ठियोग की अध्यक्ष विद्या शर्मा थीं।
विज्ञापन


उन्होंने पढ़ाई के साथ-साथ बच्चों को खेलकूद में भी शामिल होने की सीख दी। इस प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए उन्होंने अपनी ऐच्छिक निधि से 15 हजार रुपये देने की घोषणा भी की।

इस उपलक्ष्य पर खंड देहा के प्रधान नारायण दत्त शर्मा ने कहा कि सरकार को खेलों को बढ़ावा देने के लिए प्राथमिक पाठशालाओं में मूलभूत सुविधाएं देनी चाहिए। उन्होंने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। बलग ग्राम पंचायत के प्रधान सीताराम पथिक ने भी बच्चों को संबोधित किया।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि राजकीय केंद्र प्राथमिक पाठशाला बगैण को मार्च पास्ट की ट्राफी भेंट की। इस प्रतियोगिता का पारितोषिक वितरण समारोह 7 सितंबर 2014 को होगा, जिसमें आईपीएच एवं बागवानी मंत्री मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें