फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उद्योग की भट्ठी में ब्लास्ट से घायल हुए तीन और कामगारों ने तोड़ा दम

Mon, 30 Dec 2019 01:52 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालागढ़ (सोलन)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

औद्योगिक क्षेत्र बीबीएन के नालागढ़ के नंगल स्थित सरिया उद्योग में स्क्रैप पिघलाते वक्त भट्ठी में हुए ब्लास्ट में घायल तीन और कामगारों ने दम तोड़ दिया है। ये पीजीआई चंडीगढ़ में भर्ती थे। हादसे में मरने वालों की संख्या अब चार हो गई है। हादसे में पांच लोग घायल हुए थे। इनमें एक कामगार का उपचार पीजीआई में चल रहा है। 

विज्ञापन


हादसे के वक्त एक कामगार की मौके पर मौत हो गई थी जबकि चार घायलों को तुरंत ही प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई रेफर किया गया था। इन चार कामगारों में से तीन ने वहां दम तोड़ दिया। शुक्रवार सुबह कामगार स्क्रैप की भट्ठी में काम कर रहे थे कि जोरदार ब्लास्ट हो गया, जिसकी चपेट में पांच कामगार आ गए।

एक कामगार अजय कुमार पुत्र हेमराज निवासी गली नंबर 34 संत नगर बुरारी जिला नॉर्थ दिल्ली की मौके पर मौत हो गई थी, जबकि धीरेंद्र कुमार पुत्र बाडु सिंह गांव अवादनी विद्या डाकघर पडसर गोडारिया बिहार, शैलेंद्र पुत्र लक्ष्मण निवासी परासिया जिला बलिया, कृष्ण कांत सिंह पुत्र विरेंद्र सिंह गांव परासिया सीता कुंठ बलिया और अशोक कुमार पुत्र मुंशी निवासी तहसील धुधी सोहनभद्रा यूपी को पीजीआई में उपचार के लिए भेजा गया था। जहां धीरेंद्र, शैलेंद्र और कृष्ण कांत की मौत हो गई। 
विज्ञापन


हादसे में घायल अशोक कुमार पुत्र मुंशी निवासी तहसील धुधी सोहनभद्रा यूपी पीजीआई में भर्ती है। थाना प्रभारी नालागढ़ विवेक गौतम ने बताया कि पीजीआई में उपचाराधीन चार कामगारों में से तीन की मौत हो गई है और इस हादसे में अब तक चार लोग काल के ग्रास बन चुके हैं जबकि एक कामगार पीजीआई में भर्ती है। पुलिस ने सभी मृतकों के शव पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें