पंजाब समेत कई राज्यों के कारोबारियों का काला धन कैसे और कहां सफेद किया जा रहा है, इसका सनसनीखेज खुलासा हुआ है। पुलिस को कई चौंकाने वाले सुराग हाथ लगे हैं। आइए जानते हैं कहां और कैसे ये काला धन सफेद करवाया जा रहा है।
विज्ञापन
2 of 9
हिमाचल में पंजाब समेत बाहरी राज्यों के कारोबारियों का काला धन बैंकों में उच्च पदों पर बैठे अफसरों की मिलीभगत से सफेद किया जा रहा है। इसका खुलासा चंबा के चुवाड़ी में हुआ है। मंगलवार को सुदली चौक पर पुलिस ने पंजाब के होशियारपुर से चुवाड़ी आ रही एक इनोवा कार को रोका और उससे साढ़े आठ लाख के 500 और 1000 रुपये के पुराने नोट बरामद किए।
विज्ञापन
3 of 9
पुलिस ने होशियारपुर के एक टोल प्लाजा प्रबंधक भूपेंद्र सिंह, चालक अमनदीप और कर्मचारी सुरेंद्र कुमार को हिरासत में लिया। थाने में पूछताछ के दौरान टोल प्लाजा प्रबंधक ने कबूला कि वे चुवाड़ी की स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की शाखा में साढ़े आठ लाख रुपये के पुराने नोट के बदले सिक्के लेने जा रहे थे। पुलिस ने नकदी के अलावा उनके पास से बैंक प्रबंधक के नाम लिखा एक लैटर भी कब्जे में लिया है।
4 of 9
इस पत्र में टोल प्लाजा के मालिक ने नौ लाख रुपये को सिक्कों को बदलने की बात लिखी है। साथ ही लैटर में दूरभाष पर हुई बातचीत का भी हवाला दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर पूछताछ के बाद टोल प्लाजा प्रबंधक समेत तीनों को छोड़ दिया है लेकिन इस मामले को सीधा-सीधा ब्लैक मनी को व्हाइट कराने से जोड़ रही है। आयकर विभाग भी इस मामले की छानबीन में जुट गया है।
विज्ञापन
5 of 9
क्षेत्र में 20 से 30 फीसदी कमीशन पर पुराने नोट बदलने का गोरखधंधा चल रहा है। सूत्र बताते हैं कि ऐसे गिरोह के तार बाहरी राज्यों से जुड़े हैं और फोन पर संपर्क साधने के बाद पैसों की अदला-बदली कर रहे हैं। सूत्रों के अनुसार उन लोगों के खातों में तय सीमा तक ढाई लाख रुपये डाले जा रहे हैं जो अब तक खाली थे।
विज्ञापन
6 of 9
एक करार के बाद इन पैसों को बाद में धीरे-धीरे निकाला जाना है। क्षेत्र में कुछ ऐसे खाते भी सक्रिय हो गए हैं जिनमें पिछले पांच से दस सालों के में पांच हजार से अधिक का लेन-देन नहीं हुआ। डीएसपी डलहौजी सागर चंद्र शर्मा ने बताया कि पंजाब से सटे इलाकों में चौकसी बढ़ा दी है। जल्द ही इस नेटवर्क को तोड़ दिया जाएगा।
विज्ञापन
7 of 9
बता दें कि दो दिन पहले ही चंबा के बनीखेत में नाके पर 25.64 लाख के पुराने नोट पकड़े गए थे जबकि 10 नवंबर रात मंडी के धनोटू में भी फॉर्चूनर गाड़ी से 76 लाख रुपये बरामद किए थे। डीएसपी डलहौजी सागर चंद्र शर्मा ने बताया कि चुवाड़ी थाना पुलिस मंगलवार को सुदली चौक पर रूटीन चेकिंग कर रही थी। इस दौरान एक इनोवा कार से साढ़े आठ लाख रुपये के पुराने नोट मिले हैं। पूछताछ में उन्होंने कई गंभीर राज उगले हैं।
8 of 9
इससे बैंक के अफसरों और कर्मचारियों की कार्यप्रणाली भी संदेह के घेरे में आ गई है। लैटर के रूप में पक्का सुबूत हाथ लगा है। पुलिस बैंक कर्मचारियों की सांठगांठ का पता लगाने के लिए कॉल डिटेल भी खंगाल रही है। इस पूरे मामले की छानबीन की जा रही है और जो भी लोग ब्लैक मनी को बदलने में शामिल होंगे उन्हें जल्द बेनकाब किया जाएगा। जरूरी हुआ तो आयकर विभाग शक के घेरे में आए बैंक के खातों की छानबीन भी कर सकता है।
चुवाड़ी एसबीआई बैंक के प्रबंधक अमर सिंह ने कहा कि उन्हें इस मामले की कोई जानकारी नहीं है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन करे और दोषी लोगों पर कार्रवाई करे। उन्होंने बताया कि बैंक के कर्मचारी मामले में दोषी पाए जाते हैं तो उनके खिलाफ भी कड़ी विभागीय कार्रवाई होगी।