फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यहां निजी स्टोर में बेचा जा रहा था सरकारी राशन, पुलिस ने पकड़ी बड़ी खेप

Wed, 14 Mar 2018 12:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, चंबा
विज्ञापन
विज्ञापन

राशनकार्ड धारकों को उचित मूल्य की दुकानों में समय पर सस्ता राशन नहीं मिल रहा। जबकि यही सरकारी राशन निजी स्टोरों में धड़ल्ले से बेचा जा रहा है। चंबा पुलिस ने सरकारी राशन के साथ सब्सिडी पर दिए जाने वाले मिट्टी के तेल की खेप पकड़ी है। 

विज्ञापन


पुलिस ने परेल में दबिश देकर एक स्टोर से 1200 लीटर मिट्टी का तेल, 50 किलो चावल और 50 किलो गेहूं बरामद किया है। पकड़ा गया राशन व मिट्टी का तेल सरकारी सप्लाई का है। जिसे परेल में स्टोर में अवैध रूप से बेचा जा रहा था। 

जबकि इस राशन व मिट्टी के तेल को खाद्य आपूर्ति विभाग द्वारा जिला में उचित मूल्य की दुकानों में भेजा जाता है। जहां से गरीब लोगों को सब्सिडी पर इस राशन को आवंटित किया जाता है। 

विज्ञापन

इतने समय से चल रही थी राशन की कालाबाजारी

परंतु चंबा जिला में काफी समय से उचित मूल्य की दुकानों में दिए जाने वाले राशन के साथ मिट्टी के तेल की कालाबाजारी हो रही थी। जिसके बारे में संबंधित विभाग कोई कार्रवाई नहीं कर पा रहा था। 

जिला में लोगों को डिपुओं में सब्सिडी पर मिट्टी का तेल नहीं मिल रहा है। जबकि डिपूओं से मिट्टी का तेल ब्लैक में बेचा जा रहा है। ऐसा करने वाले डिपो होल्डरों पर विभाग व प्रशासन नकेल नहीं कस पा रहा है। 

यहीं कारण है कि जिला में सरकारी राशन व मिट्टी के तेल की कालाबाजारी बढ़ गई है। डिपुओं से मिट्टी का तेल बिना राशन कार्ड ढ़ाबा व होटल संचालकों को बेचा जा रहा है। इससे डिपो होल्डर तो मुनाफा कमा रहे हैं। परंतु गरीब लोगों को इसका नुकसान झेलना पड़ता है। 
 
विज्ञापन

पुलिस ने ऐसे पकड़ा पूरा मामला

पुलिस को काफी समय से सूचना मिल रही थी कि परेल में सरकारी राशन व मिट्टी के तेल की कालाबाजारी हो रही है। इसको लेकर पुलिस ने सुनियोजित तरीके से अपना जाल बिछाया। 

सोमवार रात को पुलिस ने अपनी दबिश देकर परेल में एक स्टोर से उपरोक्त राशन व मिट्टी का तेल पकड़ा। स्टोर संचालक के खिलाफ पुलिस ने आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया। 

पुलिस अधीक्षक डॉक्टर मोनिका ने बताया कि परेल में एक स्टोर से पुलिस ने सरकारी राशन व मिट्टी का तेल बरामद किया है। जिसे उचित मूल्य की दुकान पर ही बेचा जा सकता है। स्टोर संचालक के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। मामले में आगामी कार्रवाई को अंजाम दिया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें