फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लैक फंगस: आईजीएमसी में दो घंटों तक चला महिला का ऑपरेशन, नाक-गले में सड़ चुकी चमड़ी निकाली

Tue, 25 May 2021 09:58 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला

सार

आईजीएमसी शिमला में ब्लैक फंगस से पीड़ित महिला का सफल ऑपरेशन किया गया। महिला की हालत स्थिर है।
विज्ञापन
आईजीएमसी अस्पताल शिमला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईजीएमसी अस्पताल शिमला में ब्लैक फंगस से पीड़ित महिला का मंगलवार को सफल ऑपरेशन किया गया है। ऑपरेशन करीब दो घंटों तक चला है। वहीं ऑपरेशन के बाद महिला चिकित्सकों की निगरानी में है। इसकी पुष्टि आईजीएमसी के कॉलेज प्राचार्य डॉ. रजनीश पठानिया ने की है। 

विज्ञापन


प्रदेश में बीते सप्ताह ब्लैक फंगस का पहला मामला आया था। हमीरपुर जिले के खगल गांव की रहने वाली महिला में यह फंगस पाया गया था। चिकित्सकों ने कई बार महिला का ऑपरेशन रखा। लेकिन अधिक शुगर होने के चलते यह ऑपरेशन टाल दिया गया।

लेकिन मंगलवार दोपहर 2:30 बजे के करीब महिला मरीज को आइसोलेशन वार्ड से इमरजेंसी ऑपरेशन थियेटर लाया गया। यहां पर एनेस्थीसिया विभाग और ईएनटी के डॉक्टरों ने मिलकर दो घंटों में यह ऑपरेशन पूरा किया।
विज्ञापन


इस दौरान महिला के नाक और गले के तालू में चिपके फंगस को निकाला गया। बताया जा रहा है कि महिला के तालू में डेंटल विभाग के चिकित्सक एक प्लेट डालेंगे, जिससे कि वह पहले की तरह बोल सके। हालांकि, इसमें अभी कुछ और समय लगेगा। मौजूदा समय में महिला की हालत स्थिर है।

हमीरपुर से आया एक और संदिग्ध मरीज
जिला हमीरपुर से एक और मरीज में ब्लैक फंगस के लक्षण पाए गए हैं। हालांकि, पिछले 10 दिनों से इस मरीज को बुखार था। लिहाजा चिकित्सकों ने पहले कोरोना टेस्ट जांच के लिए लैब में भेजा है। रिपोर्ट आने के बाद ही आगामी कार्यवाही होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें