कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी पर हमला करते हुए कहा कि नई प्रभारी आने से पार्टी में गुटबाजी और बढ़ी है। भाजपा कार्यसमिति की बैठक में केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को लेकर एक राजनीतिक प्रस्ताव भी पारित किया गया। प्रस्ताव रणधीर शर्मा ने प्रस्तुत किया जिसका राम सिंह ने समर्थन किया। इस प्रस्ताव के माध्यम से केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को जन जन तक पहुंचाने का निर्णय लिया गया।
भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि लोकसभा चुनाव के लिए कार्यसमिति की बैठक में तैयार रोड मैप के मुताबिक 17 सितंबर से 30 जनवरी तक कार्यक्रम चलेंगे। इस दौरान 2 अक्तूबर को पूरे प्रदेश में स्वच्छता दिवस मनाया जाएगा और इसके तहत 30 जनवरी तक हर विधानसभा क्षेत्र में पदयात्राएं निकाली जाएंगी।
इसके अलावा एक से सात अक्तूबर तक सभी लोकसभा क्षेत्रों में ग्राम प्रमुखों के सम्मेलन और सात से पंद्रह अक्तूबर तक इसी तरह के सम्मेलन मंडल स्तर पर होंगे। 31 अक्तूबर को रन फॉर यूनिटी का आयोजन होगा जबकि नवंबर से फरवरी के बीच प्रदेश भर में पन्ना प्रमुखों के सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे।
सही समय पर सरकार करेगी नियुक्ति
एक सवाल के जवाब में शर्मा ने कहा कि कार्यसमिति की बैठक में राज्य में निगमों और बोर्डों में अध्यक्ष तथा उपाध्यक्ष तैनात करने पर चर्चा नहीं हुई है। कहा कि सरकार सही समय पर और सही लोगों को नियुक्ति करेगी।