फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिप अध्यक्ष से कांग्रेस की छुट्टी, भाजपा हुई काबिज

Sat, 11 Aug 2018 01:16 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडी
विज्ञापन
PIC
विज्ञापन

पूर्व स्वास्थ्य मंत्री कौल सिंह ठाकुर की बेटी चंपा ठाकुर की हार होते ही जिला परिषद पर भाजपा का कब्जा हो गया है। करीब एक माह से जारी जिप अध्यक्ष की कुर्सी की जद्दोजहद चुनाव संपन्न होने के साथ ही शुक्रवार को खत्म हो गई। जिला परिषद भवन में आयोजित चुनावों में बल्ह क्षेत्र के कुम्मी वार्ड की सदस्य सरला ठाकुर ने जीत हासिल की है।

विज्ञापन


उनको कुल 36 मतों से 23 मत मिले हैं, जबकि कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार चंपा ठाकुर को मात्र 13 वोट मिले हैं। अविश्वास प्रस्ताव के बाद शुक्रवार को चुनाव हुए। चुनाव शुक्रवार को कार्यवाहक अध्यक्ष पूर्ण चंद ठाकुर की अध्यक्षता में हुए। इसमें जिला परिषद के सभी 36 सदस्यों ने भाग लिया।

करीब 12:45 बजे सभी सदस्य सम्मेलन कक्ष में दाखिल हुए और 30 मिनट की चुनावी प्रक्रिया के बाद अध्यक्ष पद के लिए नए चेहरे का फैसला हो गया। उधर, नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने सभी पार्षदों, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर, अनिल शर्मा सहित सभी विधायकों और भाजपा पदाधिकारियों का आभार जताया है।
विज्ञापन


मंत्री बोले, कांग्रेस की मदद से जीते 
आईपीएच मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर ने कहा कि जिला परिषद का मोर्चा जीतने में कांग्रेस के चार सदस्यों ने भाजपा का साथ दिया है। उन्होंने कहा कि इस सहयोग के लिए वे इन सदस्यों के भी आभारी हैं। दरअसल, भाजपा प्रत्याशी सरला ठाकुर को 10 वोटों के अंतर से बड़ी जीत मिली है। जीत के अंतर से साफ है कि कांग्रेस की तरफ से भी 4 वोट सरला ठाकुर के पक्ष में आए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें