फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस का सदस्य बनने को अब आधार देना जरूरी

Sat, 11 Aug 2018 01:02 PM IST
विपिन काला, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

आधार को लेकर केंद्र सरकार का विरोध करने वाली कांग्रेस का सदस्य बनने से पहले आधार होना अनिवार्य कर दिया गया है। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस असंगठित मजदूर विभाग ने आधार से लिंक कर सदस्य बनाने की शुरुआत की है। हर सदस्य को सदस्यता फॉर्म में आधार नंबर देना जरूरी है। दिग्गज कांग्रेस नेता भले ही आधार को लेकर केंद्र सरकार का विरोध करते रहे हैं, लेकिन अब इसकी को अनिवार्य कर पार्टी की सदस्यता दी जा रही है।

विज्ञापन


हिमाचल प्रदेश कांग्रेस असंगठित मजदूर विभाग के सदस्यता फॉर्म में आधार नंबर मांगा जा रहा है। इससे पहले कांग्रेस के किसी भी फ्रंटल संगठन और विभाग का सदस्य बनाने के लिए महज फॉर्म ही भरा जाता था। इसमें सदस्य का पता और फोटो जरूरी होता था। अब सदस्यों के आधार नंबर और मोबाइल नंबर मांगे जा रहे हैं। विभाग की सदस्यता हासिल करने के बाद सदस्यों को मोबाइल पर तत्काल मेंबरशिप की सूचना दी जाएगी।

इसके लिए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की शक्ति ऐप की मदद लेगी। 
सूत्रों के मुताबिक सदस्यता फॉर्म में आधार और मोबाइल नंबर लिखने से सदस्यों के बारे में आसानी से पता चलेगा कि वह सही मायने में सदस्य बनाया गया है। आधार नंबर लिखे फॉर्म के जमा होने के बाद ही शक्ति ऐप से हर सदस्य को सदस्यता देने की सूचना तत्काल भेजी जाएगी। 
विज्ञापन


क्या कहते हैं प्रदेशाध्यक्ष सुरेंद्र चौहान
हिमाचल प्रदेश कांग्रेस असंगठित कामगार विभाग अध्यक्ष सुरेंद्र चौहान कहते हैं कि संगठन के नए बन रहे सदस्यों के फॉर्म भरते समय आधार नंबर लिया जा रहा है। साथ ही सदस्यता ग्रहण करने के बाद शक्ति ऐप से प्रत्येक सदस्य को सदस्यता की जानकारी मोबाइल पर पहुंचाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें