फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HP BJP: धर्मशाला के जोरावर स्टेडियम में 18 दिसंबर को गरजेगी भाजपा, बैठक में बनाई रणनीति

Fri, 13 Dec 2024 04:50 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला
विज्ञापन
धर्मशाला में आयोजित हुई भाजपा की बैठक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

प्रशासनिक जिला कांगड़ा भाजपा की बैठक शुक्रवार को सर्किट हाउस धर्मशाला में प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल की अध्यक्षता में  हुई। इस महत्वपूर्ण बैठक में कांगड़ा-चंबा भाजपा के प्रभारी, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष व विधायक विपिन सिंह परमार, हिमाचल प्रदेश भाजपा महामंत्री त्रिलोक कपूर, भाजपा प्रदेश महामंत्री बिहारी लाल शर्मा उपस्थित रहे। बैठक में प्रशासनिक जिला कांगड़ा भाजपा के सभी प्रमुख नेता व कार्यकर्ता उपस्थित हुए। बैठक में 18 दिसंबर को सुक्खू सरकार को घेरने की रणनीति तैयार की गई। बैठक में सारी व्यवस्थाओं को लेकर चर्चा की गई।

विज्ञापन


इस बैठक में भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष व विधायक पवन काजल, धर्मशाला के विधायक सुधीर शर्मा, भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता संजय शर्मा, भाजपा के प्रदेश मीडिया सह प्रभारी एडवोकेट विश्व चक्षु, जिला कांगड़ा भाजपा अध्यक्ष सचिन शर्मा, जिला कांगड़ा भाजपा महामंत्री देवेंद्र कोहली, पूर्व मंत्री सरवीन चौधरी, पूर्व राकेश पठानिया, पूर्व विधायक अरुण कुमार कुका, पूर्व विधायक मुल्क राज प्रेमी, पूर्व विधायक रीता धीमान, भाजपा प्रत्याशी संजय गुलेरिया, तीनों संगठनात्मक जिलों के अध्यक्ष व अन्य भाजपा नेता व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें