फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा का कांग्रेस पर हमला, राष्ट्रीय अध्यक्ष के पास न बहू न बहुमत

Sat, 25 Mar 2017 08:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय नेतृत्व में सोनिया गांधी के पुत्र राहुल गांधी 44 वर्ष के हो गए हैं। लेकिन, कांग्रेस के राष्ट्रीय नेतृत्व के पास न बहू है और न यूपी, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर में बहुमत। जंगली जानवरों ने किसान बागवान परेशान हैं।
विज्ञापन


प्रदेश सरकार बंदर पकड़ने के लिए 500 रुपये देने की बात करती है लेकिन बंदरों से अभी तक कोई राहत नहीं मिल पाई है। सत्ती ने चुटकी लेते हुए कहा कि बीजेपी सत्ता में आने पर बचे हुए कांग्रेसियों को बंदर पकड़ने के काम में लगाएगी और शगुन के रूप में 501 रुपये देगी।

यूपी की तरह हिमाचल में बनेगा एंटी रोमियो स्क्वायड: सत्ती

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि बीजेपी अगर सत्ता में आई तो उत्तरप्रदेश के तरह हिमाचल में भी एंटी रोमियो स्क्वायड का गठन होगा। प्रदेश के शिक्षण संस्थानों के बाहर लड़कियों से हो रही छेड़छाड़ चिंता का विषय है। लेकिन, प्रशासन और नेताओं पर माफिया राज कर रहा है।

सत्ती ने कहा कि जो मुख्यमंत्री बीते लोकसभा चुनावों में अपनी धर्मपत्नी को नहीं जीता पाए, वह भोरंज के उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी प्रोमिला को कैसे जीता सकते हैं। कांग्रेस ने भोरंज हलके को दस सेक्टरों में बांट कर यहां पर अपने सारे कैबिनेट मंत्री और विधायक

बिठा दिए हैं, लेकिन जीत हमेशा की तरह बीजेपी की होगी। कुछ कांग्रेसी मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को आज भी राजा कहकर संबोधित करते हैं, लेकिन वह भूल चुके हैं कि राजाओं की रजबाड़ाशाही और राजशासन सब खत्म हो चुका है। अब जो लोग चुनाव में उतर रहे हैं वह राजा नहीं बल्कि जनता के सेवक हैं।

शराब माफिया को सरकार का संरक्षण: भाजपा

पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल, प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष सतपाल सत्ती और सांसद अनुराग ठाकुर ने ड्रग माफिया, खनन और शराब माफिया को लेकर फिर प्रदेश सरकार पर बड़ा हमला बोला है। शुक्रवार को गांधी चौक हमीरपुर में आयोजित माफिया हटाओ प्रदेश बचाओ रैली में पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल और सत्ती ने कहा कि मुख्यमंत्री के करीबी रिश्तेदार जो पंजाब में रहते हैं, वहां से एक कंपनी सूबे के शराब ठेकों को शराब सप्लाई कर रही है।

शराब की सप्लाई के नाम पर मोटी कमाई की जा रही है, जबकि प्रदेश के शराब ठेकेदार एक्साइज विभाग को टैक्स देने के बावजूद घाटे की मार झेल रहे हैं। इसी तरह प्रदेश के समीपवर्ती जिलों से अवैध खनन कर सामग्री को उत्तराखंड और पंजाब में भेजा जा रहा है। वन मंत्री और मुख्यमंत्री के जिलों में अवैध कटान होता है, लेकिन वन काटुओं को बचाने के लिए जांच रिपोर्ट में देवदार को झाड़ियां बताया जा रहा है। धूमल ने कहा कि प्रदेश सचिवालय में चपरासी, माली और फरास के 85 पदों पर भर्ती की गई, जिसमें शिमला जिले से 38 पद भरे गए। 

सचिवालय में 85 पदों पर शिमला से 38 पद भरने पर उठाए सवाल

जबकि हमीरपुर से 3, कांगड़ा से 3 और चंबा से महज एक पद भरा गया। उन्होंने मुख्यमंत्री से पूछा कि क्या वह हमीरपुर के युवाओं को चपरासी के लायक भी नहीं समझते। एचआरटीसी भर्ती में 173 पदों पर 63 परिवहन मंत्री जीएस बाली नगरोटा बगवां और मुख्यमंत्री के क्षेत्र तारादेवी से 39 कंडक्टर रखे गए। धूमल ने कहा कि मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह किस हैसियत से हमीरपुर आ रहे हैं, उनसे तो अपना शिमला जिला भी नहीं संभल रहा है।

चौपाल के विधायक बलवीर वर्मा अपने 10 हजार समर्थकों के साथ दो दिन के भीतर बीजेपी में शामिल हो रहे हैं। धूमल ने कहा कि 24 मार्च 1998 को कांग्रेस के पूर्व प्रवक्ता दीपक शर्मा की पार्टी हिमाचल विकास मंच के समर्थन से बीजेपी की प्रदेश में सरकार बनी थी। उन्होंने शुक्रवार को गांधी चौक पर विधिवत रूप से बीजेपी ज्वाइन की है, जो आने वाले विस चुनावों में बीजेपी की जीत के स्पष्ट संकेत हैं।
विज्ञापन

तीन विस क्षेत्रों से भी लड़ें तो भी हारेंगे वीरभद्र: अनुराग

लोकसभा सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा कि अन्य राज्यों की तर्ज पर हिमाचल में भी अब सत्ता परिवर्तन होगा। मुख्यमंत्री कभी शिमला ग्रामीण से तो कभी किसी दूसरी जगह से चुनाव लड़ने की बातें करते हैं। अनुराग ने कहा कि मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह अगर हिमाचल के अलग-अलग तीन विधानसभा क्षेत्रों से भी चुनाव लड़ें तो भी जीत नहीं पाएंगे।

सांसद ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 8 नवंबर को नोटबंदी कर कालाधन रखने वालों पर सर्जिकल स्ट्राइक की है। लेकिन, मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने तीन वर्ष पहले ही अपने काले धन को सफेद कर लिया था। जिसके चलते वह अपने आप को बचाने के लिए कोर्ट के चक्कर काट रहे हैं। कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी खाते में 15-15 लाख जमा करवाने की बात करते थे, लेकिन भोरंज में कांग्रेस प्रत्याशी के खाते में तो दोगुने से भी अधिक रकम जमा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें