फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'आम आदमी तो दूर, यहां सीएम ही सुरक्षित नहीं'

Sun, 25 Oct 2015 10:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने कहा है कि प्रदेश में जब मुख्यमंत्री का ही घर चोरों से सुरक्षित नहीं है तो प्रदेश की जनता कहां से सुरक्षित हो सकती है। उन्होंने कहा कि चोरी की इस घटना ने प्रदेश में कानून व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी है।
विज्ञापन


पिछले तीन वर्षों में कानून व्यवस्था के हालात इतने बिगड़ चुके हैं कि आम आदमी तो दूर प्रदेश में मुख्यमंत्री भी सुरक्षित नहीं हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि सीएम के घर चोरी की घटना ने प्रदेश कांग्रेस सरकार की कार्यप्रणाली पर भी सवालिया निशान लगाया है।

बीते तीन वर्षों में मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने पुलिस प्रशासन का जिस तरह से राजनीतिकरण किया है, उसकी वजह से पुलिस का कार्य कानून व्यवस्था को बनाए रखने के बजाय राजनीतिक विरोधियों की जासूसी और उनको प्रताड़ित करना रह गया है। आज कानून का भय अपराधियों को नहीं है।
विज्ञापन


भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री अपना अधिकतर समय दिल्ली में बैठकर निकाल रहे हैं, जिसकी वजह से प्रदेश सबसे बुरे दौर से गुजर रहा है। प्रदेश में न तो प्रशासनिक कार्य हो रहे हैं, न ही कानून व्यवस्था बची है। अपराधों में बेतहाशा वृद्धि हुई है। विपक्ष ने जब भी इन मुद्दों को उठाना चाहा तो मुख्यमंत्री ने हमेशा इसे भाजपा का राजनीतिक स्टंट करार दिया।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें