फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla: चुनाव में पार्टी विरोधी गतिविधियों पर भाजपा ने की कार्रवाई, महासू जिला कार्यालय सचिव निलंबित

Sun, 17 May 2026 01:23 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।

सार

पंचायतीराज एवं नगर निकाय चुनावों में पार्टी विरोधी गतिविधियों को गंभीरता से लेते हुए संगठनात्मक जिला महासू के जिला कार्यालय सचिव सतविंद्र सिंह के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की है।
विज्ञापन
डॉक्टर राजीव बिंदल। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश भारतीय जनता पार्टी ने पंचायतीराज एवं नगर निकाय चुनावों में पार्टी विरोधी गतिविधियों को गंभीरता से लेते हुए संगठनात्मक जिला महासू के जिला कार्यालय सचिव सतविंद्र सिंह के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की है।

विज्ञापन

प्रदेश कार्यालय की ओर से बताया गया कि ठियोग नगर परिषद चुनाव के दौरान सतविंद्र सिंह के विरुद्ध पार्टी विरोधी गतिविधियों की शिकायतें प्राप्त हुई थीं। इन शिकायतों पर गठित अनुशासन समिति ने गहन विचार-विमर्श किया और मामले को अनुशासनहीनता का गंभीर विषय माना।

Trending Videos
विज्ञापन

समिति ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल को उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की अनुशंसा की। अनुशासन समिति की अनुशंसा के आधार पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने तत्काल प्रभाव से कार्रवाई करते हुए  सतविंद्र सिंह को महासू जिला कार्यालय सचिव के दायित्व से मुक्त कर दिया है तथा उन्हें पार्टी से निलंबित कर दिया गया है। भाजपा ने स्पष्ट किया है कि संगठन में अनुशासन सर्वोपरि है और पार्टी विरोधी गतिविधियों को किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पार्टी नेतृत्व ने कार्यकर्ताओं से संगठन की मर्यादा और अनुशासन बनाए रखने का आह्वान किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें