फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HP Politics: बिंदल बोले- कांग्रेस सरकार ने 18 महीने में केवल सत्ता सुख भोगा, बागियों के निष्कासन पर होगा चिंतन

Wed, 17 Jul 2024 05:53 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना

सार

 भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि यदि कांग्रेस सरकार ताकतवर हुई है तो जनता की सेवा करके दिखाए ना कि जनता के हक छीन कर। 
विज्ञापन
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि पार्टी के साथ धोखा करने वालों और उन्हें पार्टी से निष्कासित करने के बारे में चिंतन किया जाएगा। बिंदल ने कांग्रेस सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि यदि कांग्रेस सरकार ताकतवर हुई है तो जनता की सेवा कर दिखाए न कि जनता के हक छीनकर। कांग्रेस पार्टी ने स्थापना से 18 महीने में प्रदेश को 10 वर्ष पीछे ले जाने का काम किया है। विकास का एक भी कार्य कांग्रेस नहीं कर पाई है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की लोकसभा, राज्यसभा और उपचुनाव में करारी हार हुई पर जीत का गलत नैरेटिव सेट करने का प्रयास कांग्रेस कर रही है। हम बार-बार इनके नेताओं से पूछते हैं, पर कांग्रेस के नेता विकास के मुद्दे पर मौन रहते हैं।

विज्ञापन


कांग्रेस ने केवल मात्र सत्ता सुख भोगने का काम किया है। 1,500 से ज्यादा संस्थान बंद, 350 स्कूल बंद, 800 स्कूलों का विलय, 125 यूनिट बिजली बंद, सहारा योजना, हिम केयर बंद। अगर भाजपा स्कीमें गिनना शुरू करें तो बंद होने वाली योजनाओं की बड़ी सूची जनता के समक्ष आ जाएगी। सरकार ने डीजल पेट्रोल महंगा कर जनता पर बोझ बढ़ाने का काम किया है। प्रदेश में लंबे समय से 300 यूनिट फ्री बिजली प्रदान करने का सरकार ने शोर तो बहुत मचाया था, पर उसके बाद सरकार ने जयराम ठाकुर की ओर से दिए गए 125 यूनिट भी जनता से छीन लिए। राजीव बिंदल ने भाजपा कार्यसमिति बैठक को लेकर व्यवस्था बैठक में भाग लिया।




विज्ञापन
विज्ञापन


व्यवस्था बैठक में जुड़े डॉ. बिंदल
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल ने भाजपा कार्यसमिति बैठक को लेकर व्यवस्था बैठक में भाग लिया और आने वाली कार्यसमिति का पूर्ण जायजा लिया। बैठक में भाजपा प्रदेश महामंत्री सिद्धार्थन, बिहारी लाल शर्मा, सांसद सिकंदर कुमार, जिला अध्यक्ष बलबीर चौधरी, संजीव कटवाल, सुमित शर्मा, डेजी ठाकुर, कर्ण नंदा, राकेश शर्मा, राजेश ठाकुर, अंकुश दत्त, संजीव देष्टा, मुनीश चौहान, राज कुमार पठानिया उपस्थित रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें