फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीरभद्र पर शाहनवाज का बयान, कहा- खुद छोड़ दें सीएम की कुर्सी

Sat, 08 Apr 2017 10:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मशाला
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहनवाज हुसैन ने कहा कि हिमाचल के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के खिलाफ लगे आरोप सिद्ध हो चुके हैं। अब इसमें कोई किंतु-परंतु नहीं रह जाता। वीरभद्र सिंह को स्वयं सत्ता छोड़ देनी चाहिए।
विज्ञापन


पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की सरकार में जिस प्रकार केंद्र में भ्रष्टाचार हुए हैं, उसी तर्ज पर हिमाचल में वीरभद्र सिंह सरकार ने भ्रष्टाचार किए हैं। वीरभद्र सरकार ने प्रदेश में भ्रष्टाचार के कई रिकॉर्ड कायम कर लिए हैं।

भ्रष्टाचार में डूबी कांग्रेस हाईकमान वीरभद्र सिंह के भ्रष्टाचार में संरक्षण दे रही है। हुसैन ने कहा कि गुजरात और हिमाचल में अभी चुनाव की घोषणा नहीं हुई है। चुनाव की घोषणा के बाद ही इसके लिए रणनीति तैयार की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले यहां के चुनावों को लेकर चेहरे और टिकट के संबंध में कोई बात नहीं कही जा सकती।     
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें