फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुल्लू में लोकसभा और विस उपचुनाव जीतने का मंत्र देंगे नड्डा

Sun, 04 Jul 2021 10:47 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर

सार

नड्डा ने कहा कि देश के कई राज्यों में होने वाले चुनाव के लिए संगठन की रणनीति शुरू हो गई है। जुलाई में मैं खुद चुनावी राज्यों का प्रवास करूंगा।
विज्ञापन
पिता प्रो. नारायण लाल नड्डा को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते जेपी नड्डा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पिता के जन्मदिवस पर बिलासपुर दौरे पर पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि देश में होने वाले चुनाव और प्रदेश समेत अन्य उपचुनाव के लिए भाजपा ने पूरी तैयारी कर ली है। चुनाव में यशस्वी होने के लिए पार्टी मैदान में उतरेगी। नड्डा सोमवार को कुल्लू में मंडी संसदीय सीट और फतेहपुर, जुब्बल कोटखाई विधानसभा उपचुनाव जीतने के लिए टिप्स भी देंगे। 

विज्ञापन


नड्डा ने कहा कि देश के कई राज्यों में होने वाले चुनाव के लिए संगठन की रणनीति शुरू हो गई है। जुलाई में मैं खुद चुनावी राज्यों का प्रवास करूंगा। एक सवाल के जवाब में उन्होंने बताया कि उत्तराखंड के सीएम का इस्तीफा सांविधानिक संकट के कारण हुआ है। अब पार्टी के नेता और संगठन के सिपाही पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सरकार बनाकर प्रदेश की जनता की सेवा करेंगे। बिलासपुर के कोठीपुरा में बन रहे एम्स में नर्सों की नियुक्ति को लेकर पूछे सवाल पर नड्डा कुछ नहीं बोले। 

करीब 8 माह पहले एम्स के लिए प्रदेश समेत बाहरी राज्यों की 100 नर्सों ने एंट्रेंस परीक्षा पास की थी। एम्स में ओपीडी शुरू न होने के कारण यहां नर्सों की नियुक्ति अभी तक नहीं हो पाई है। नड्डा ने अपने निवास स्थान विजयपुर पहुंचकर अपने पिता प्रो. नारायण लाल नड्डा को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने अपने पिता को फूलों का हार पहनाया और उनसे आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान उनके साथ उनके दोनों बेटे, बहू और धर्मपत्नी डॉ. मल्लिका नड्डा भी मौजूद रहीं।
विज्ञापन


रात को बुआ के घर रुकेंगे
-नड्डा शास्त्री नगर में बुआ के घर पहुंचकर उनका आशीर्वाद लेंगे और उनका रात्रि ठहराव भी यहीं होगा। छह जुलाई सुबह वह पिरड़ी में श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर पौधरोपण करेंगे।
-मनाली स्थित सेना के हेलीपैड सासे से नड्डा सड़क मार्ग से अटल टनल रोहतांग जाएंगे। उनका काफिला लाहौल के सिस्सू हेलीपैड तक जाएगा, जहां मंत्री डॉ. रामलाल मारंकडा उनका स्वागत करेंगे।
-दोपहर 12:00 बजे कुल्लू में मंडी संसदीय क्षेत्र की बैठक करेंगे।

शिमला आएंगे जेपी नड्डा आईजीएमसी में वीरभद्र से मिलेंगे
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा सोमवार को शिमला के आईजीएमसी में उपचाराधीन पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जानेंगे। कोरोना पॉजिटिव होने के बाद वीरभद्र सिंह की तबीयत बिगड़ गई थी। उन्हें उपचार के लिए आईजीएमसी में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के बाद वह कोरोना निगेटिव हो गए। लेकिन इसके बाद से वह कई तरह की स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों से जूझ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें