फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेसी सोनिया से पूछें अमेठी में क्या विकास किया: सत्ती

Sat, 29 Sep 2018 09:18 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पांवटा साहिब (सिरमौर)
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सती ने कहा कि कांग्रेस नेता केंद्र और राज्य सरकार से विकास का हिसाब पूछते रहते हैं। वे सोनिया गांधी से भी पूछें कि अमेठी और बरेली में दशकों से राज करने पर कितना विकास हुआ है। कांग्रेस भ्रम फैलाने, जातिवाद को हवा देने और अवसरवाद की राजनीति करती रही है।

विज्ञापन


पीएम नरेंद्र मोदी ने विश्व पटल पर भारत का नाम चमकाया है। सत्ती ने दावा किया कि लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रदेश की चारों सीटें जीतेगी। शुक्रवार को पांवटा विश्राम गृह में पत्रकारों से बातचीत में सत्ती ने कहा कि केंद्र सरकार, पीएम मोदी और स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा प्रदेश के विकास में पूरा सहयोग कर रहे हैं।

प्रदेश को आईआईएम, एम्स, आईआईटी समेत बड़े संस्थान और एनएच दिए हैं। अब हर जिले में ट्रॉमा सेंटर और डायलिसिस सेंटर खोले जा रहे हैं। वेलनेस सेंटर खोलने प्रस्तावित हैं। सरकार नशा माफिया पर अंकुश लगाने को लेकर गंभीर है।
विज्ञापन


पड़ोसी राज्यों के साथ संयुक्त बैठकें हो चुकी हैं। नेता प्रतिपक्ष के स्वां नदी तटीकरण को लेकर लगाए जा रहे आरोप बेबुनियाद हैं। स्वां और बाता नदी के तटीकरण को भाजपा सरकार के समय ही बजट का प्रावधान होता रहा है। एक सवाल के जवाब में प्रदेशाध्यक्ष बोले - सिरमौर में कथित जिंदान हत्याकांड को जातिवाद का रंग देना गलत है।

इस मामले में उचित कार्रवाई चल रही है। जनमंच कार्यक्रमों पर सीएम खुद नजर रख रहे हैं। इस दौरान विधायक सुखराम चौधरी, पूर्व विधायक बलदेव तोमर, मंडल अध्यक्ष देवेंद्र चौधरी, महामंत्री अरविंद गुप्ता और बद्रीपुर पंचायत प्रधान रामलाल शर्मा आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें