फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नड्डा बोले- उपचुनाव हो या मिशन रिपीट, सभी को जमीन पर करना होगा काम

Mon, 05 Jul 2021 09:50 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, कुल्लू

सार

जगत प्रकाश नड्डा ने कहा कि पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को अपना आकलन करना चाहिए कि हम कहां खड़े हैं और कहां जाना है। उसके बाद भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व भी इसका तथ्यान्वेषण करेगा।
विज्ञापन
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने सोमवार को ढालपुर के देव सदन में आयोजित मंडी संसदीय क्षेत्र की बैठक में कार्यकर्ताओं से संवाद कर जोश भरा। उन्होंने लीडरशिप के टिप्स दिए और कार्यकर्ता निर्माण को लेकर चर्चा की। नड्डा ने कहा कि उपचुनाव हो या सरकार का मिशन रिपीट, सभी को जमीन पर काम करना होगा। उपचुनाव के लिए एक-एक कार्यकर्ता को जागना होगा। जगत प्रकाश नड्डा ने कहा कि पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को अपना आकलन करना चाहिए कि हम कहां खड़े हैं और कहां जाना है। उसके बाद भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व भी इसका तथ्यान्वेषण करेगा। केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं की कार्यकर्ताओं को पूरी जानकारी होनी चाहिए।

विज्ञापन


मंडल कहां कमजोर है और कहां अच्छा है, इस पर मंथन होना चाहिए। इसके लिए योजना भी तैयार की जानी चाहिए। बैठक के दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं से प्राथमिक सदस्य बनाने के बारे में भी पूछा। उन्होंने कहा कि पदाधिकारियों को जमीनी कार्यकर्ताओं को तैयार करने पर ध्यान देना होगा। कार्यकर्ताओं को वैचारिक रूप से मौलिक विकास से जोड़ना चाहिए। भाजपा सत्ता के लिए नहीं, वैचारिकता के लिए काम रही है। कार्यकर्ताओं को लालच के लिए नहीं जोड़ना चाहिए। बैठक में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप, सह सचिव संजय टंडन, मंत्री महेंद्र सिंह, गोविंद सिंह ठाकुर आदि मौजूद रहे। 

नड्डा ने जयराम ठाकुर को दी शाबाशी 
कुल्लू में आयोजित बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने सीएम जयराम ठाकुर को सरकार के बेहतरीन कामकाज के लिए शाबाशी दी। उन्होंने कहा कि जयराम सरकार ने बहुत काम किए हैं। इन तमाम कार्यों के आंकड़े याद कर भाजपा कार्यकर्ता लोगों को बताएं। नड्डा ने कहा कि गृहिणी सुविधा योजना, हिमकेयर जैसी योजना को राज्य सरकार ने विस्तार देते हुए चलाया है।  कोविड काल में भी जयराम सरकार ने बेहतरीन प्रबंधन किया है। यहां वैक्सीनेशन ड्राइव बहुत अच्छे से चला। वैक्सीन की वेस्टेज भी न के बराबर हुई। ऑक्सीजन की आपूर्ति भी ठीक रही। राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार नड्डा ने जिस तरह से सीएम की प्रशंसा की है, उससे यह संकेत दिया है कि हाईकमान उनके बारे में सकारात्मक है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें