भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह हिमाचल दौरे पर आएंगे। प्रदेश भाजपा के मुख्य प्रवक्ता रणधीर शर्मा ने बताया कि इस दौरान शाह प्रदेश की राजधानी शिमला में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से मिलेंगे और आगामी लोकसभा चुनाव की दृष्टि से अलग अलग समितियों के साथ बैठकें करेंगे।
इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष लोकसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा भी करेंगे। पहले वह 27 जून को हिमाचल आने वाले थे लेकिन किन्हीं कारणों से उनका दौरा टल गया। अब 18 जुलाई को हिमाचल दौरे पर आएंगे।