सांसद वीरेंद्र कश्यप का फर्श की टाइलों पर पैर फिसल गया।
- फोटो : अमर उजाला
शिमला संसदीय क्षेत्र के भाजपा सांसद वीरेंद्र कश्यप जटोली मंदिर में गिरकर घायल हो गए। वह मंदिर में एक धार्मिक अनुष्ठान में भाग लेने पहुंचे थे। इस दौरान हलकी बारिश के बीच मंदिर के फर्श की टाइलों पर उनका पैर फिसल गया जिससे वह सिर के बल गिरकर लहुलूहान हो गए।
उन्हें सोलन अस्पताल में प्राथमिक उपचार के लिए लाया गया जहां उनके सिर में छह टांके लगे हैं। टांके लगने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
एक कार्यकर्ता के निमंत्रण पर वह जटोली मंदिर में धार्मिक अनुष्ठान में भाग लेने पहुंचे थे। उसके बाद उन्हें दिल्ली के लिए रवाना होना था। इस दौरान फर्श पर हलकी बारिश के कारण फिसलन थी जिस पर वह गिर गए।