फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा सांसद बोले, वेंटिलेटर पर अंतिम सांसे गिन रही कांग्रेस सरकार

Mon, 03 Jul 2017 01:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ददाहू/ संगड़ाह/ हरिपुरधार (सिरमौर)
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा की परिवर्तन रथयात्रा रेणुका विधानसभा क्षेत्र में पहुंच गई है। रविवार को ददाहू पहुंचने पर रथयात्रा का भाजपा कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर सांसद वीरेंद्र कश्यप ने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार माफिया राज चला रहा है। यह सरकार वेंटिलेटर पर अंतिम सांसे गिन रही है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह और उनका मंत्रिमंडल पूरी तरह से भ्रष्टाचार में डूबा हुआ है। इस कारण उन्हें जमानत पर रहकर अपना कार्यकाल पूरा करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि हिमाचल में अब परिवर्तन की लहर है। आने वाले विधानसभा चुनाव में प्रदेश की 60 सीटों पर भाजपा जीत दर्ज करेगी। 

इस मौके पर पूर्व विधायक हिरदाराम ने विधायक व सीपीएस विनय कुमार पर कई गंभीर आरोप लगाए। प्रदेश भाजपा के महासचिव चंद्रमोहन ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस ने 70 सालों में प्रदेश को मात्र 4 राजमार्ग दिए। वहीं, मोदी सरकार ने प्रदेश को 27 तथा सिरमौर को 8 राजमार्ग प्रदान किए। उधर, उप मंडल मुख्यालय संगड़ाह में करीब 12 बजे रथयात्रा पहुंची।
विज्ञापन


उधर, शनिवार देरशाम रथयात्रा बोगधार पहुंची। इसमें प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सत्ती ने कहा कि प्रदेश की सड़कों के लिए केन्द्र सरकार ने खुलकर बजट दिया है, लेकिन प्रदेश सरकार डीपीआर तक तैयार नहीं कर पाई। इस अवसर पर बलदेव भंडारी, बलवीर सिंह चौहान, रेणुका भाजपा अध्यक्ष प्रताप सिंह, दिनेश चौहान, रविंद्र सिंह चौहान, राकेश पुंडीर, धर्मपाल सूर्या, राकेश ठाकुर आदि भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें