फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सौरभ के मुद्दे पर शांता की मोदी सरकार को नसीहत

विज्ञापन
विज्ञापन
वरिष्ठ भाजपा नेता एवं सांसद शांता कुमार ने शहीद सौरभ कालिया के मुद्दे पर कहा कि भारत सरकार को सुप्रीमकोर्ट की सहमति के बिना भी यह मुद्दा अंतरराष्ट्रीय न्यायालय में उठाना चाहिए। कहा कि पाकिस्तान हर मर्यादा को तोड़ रहा है। हर दिन सैनिक शहीद हो रहे हैं।
विज्ञापन


कॉमनवेल्थ सदस्य होने के कारण पाकिस्तान को इस अपराध से बचने के लिए छूट नहीं देनी चाहिए। शांता ने पत्र लिखकर विदेश मंत्री सुषमा स्वराज का धन्यवाद किया है कि करगिल युद्ध के शहीद सौरभ कालिया के संबंध में उन्होंने सर्वोच्च न्यायालय की सहमति के बाद इस मामले को अंतरराष्ट्रीय न्यायालय में उठाने की बात कही है।
विज्ञापन

शांता कुमार ने विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को पत्र लिख दी नसीहत

कहा कि सर्वोच्च न्यायालय की सहमति के बिना भी भारत को यह मामला अंतरराष्ट्रीय न्यायालय में उठाना चाहिए। पाकिस्तान आर्मी ने कैप्टन सौरभ कालिया और उसके साथियों को जिस तरह अमानवीय यातनाएं देकर मारा, उसे कभी भुलाया नहीं जा सकता।

पाकिस्तान आर्मी के उन अपराधी अधिकारियों को इस अपराध के लिए कतई छूट नहीं देनी चाहिए। पाकिस्तान, भारत के खिलाफ एक बार अंतरराष्ट्रीय न्यायालय में भी जा चुका है। उन्होंने भारत सरकार से इस मामले को जल्द अंतरराष्ट्रीय न्यायालय में उठाने का आग्रह किया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें