फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच साल कोर्ट में गुजार दिए, अब इस्तीफ़ा दें वीरभद्र: शांता कुमार

Wed, 24 May 2017 09:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
वरिष्ठ भाजपा नेता एवं लोकसभा सांसद शांता कुमार ने मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह पर तीखा हमला बोला है।  इच्छी के किसान भवन में पार्टी पदाधिकारियों की बैठक में उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने पांच साल कोर्ट में ही बिता दिए। अब तो उन्हें नैतिकता के आधार पर इस्तीफ़ा दे देना चाहिए।
विज्ञापन


शांता ने कहा कि हिमाचल को कांग्रेस मुक्त करने के लिए भाजपा को 60 प्लस का लक्ष्य निर्धारित करना होगा। कार्यकर्ता एकजुटता के साथ इसका संकल्प लें व केंद्र सरकार की योजनाओं को हर मतदान केंद्र तक पहुंचाएं। इससे पहले बैठक में भाजपा प्रदेश प्रभारी महेंद्र पांडे के कांगड़ा-चंबा दौरे की रूपरेखा बनाई गई।

शांता ने कहा कि पांडे 30 मई को चंबा, 31 मई को संगठनात्मक जिला नुरपूर, एक जून को जिला कांगड़ा और दो जून को पालमपुर जिला में आएंगे। बैठक में प्रदेश संगठन मंत्री पवन राणा, प्रदेश उपाध्यक्ष विपिन परमार, प्रदेश महामंत्री कृपाल परमार, लोस संगठन
विज्ञापन



मंत्री डा. संजय ठाकुर, ओबीसी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष उतम चौधरी, प्रदेश महिला मोर्चा अध्यक्ष इंदु गोस्वामी, नुरपूर जिलाध्यक्ष अर्जुन ठाकुर, कांगडा जिलाध्यक्ष संजय चौधरी, पालमपुर जिलाध्यक्ष विनय शर्मा, मीडिया प्रभारी राकेश शर्मा, वीके चौहान, विक्रम जरियाल, डॉ. सुरेश भारद्वाज, सरवीन चौधरी, किशन कपूर, हेमांशु मिश्रा, रमेश धवाला, मुलखराज प्रेमी, प्रवीन शर्मा, डॉ. नरेश बरमानी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें