फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा सांसद अनुराग बोले- भ्रष्टाचार में वीरभद्र ने लालू को भी पीछे छोड़ा

Wed, 12 Jul 2017 09:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, डलहौजी (चंबा)
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा कि भ्रष्टाचार के मामले में तो वीरभद्र सिंह ने लालू प्रसाद को भी पीछे छोड़ दिया है। प्रदेश सरकार के भ्रष्टाचार की कहानी तो प्रदेश सरकार के ही मंत्री और नेता की जुबानी आवाम तक पहुंच रही है। अनुराग मंगलवार को बनीखेत में प्रेस वार्ता में बोल रहे थे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भाजपा की परिवर्तन रथयात्रा के सफल नतीजे आए हैं। यात्रा प्रदेश की भ्रष्ट और  माफिया सरकार को उखाड़ने के लिए शुरू की थी। कहा कि केंद्र सरकार ने हिमाचल को 61 राष्ट्रीय उच्च मार्ग दिए, लेकिन प्रदेश की निकम्मी सरकार अभी तक मार्गों की डीपीआर तक तैयार नहीं कर सकी।

हिमाचल के लिए कई केंद्रीय शिक्षा तथा स्वास्थ्य संस्थान दिए मगर प्रदेश सरकार जमीन उपलब्ध नहीं करवा पाई। राजनीतिक प्रतिशोध के लिए मुख्यमंत्री मेरे खिलाफ झूठे मामले बनवाते रहे और नुकसान हिमाचल का होता रहा। वन कर्मियों को पेड़ से लटकाया जा रहा है, मासूमों से दुष्कर्म हो रहे हैं, ऐसी सरकार से मुक्ति के लिए प्रजा बेताब है।
विज्ञापन


अनुराग ने अमरनाथ यात्रियों पर आतंकी हमले को कायरतापूर्ण कृत्य बताया। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष डीएस ठाकुर, मंडल अध्यक्ष विनोद महाजन और हाल ही में भाजपा में शामिल नगर परिषद डलहौजी के अध्यक्ष मनोज चड्डा सहित अन्य कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें