भाजपा विधायक दल के मुख्य सचेतक सुरेश भारद्वाज ने कहा कि सीएम वीरभद्र सिंह को अब सीबीआई कोर्ट के सामने पेश होना चाहिए और खुद ही गद्दी छोड़ देनी चाहिए। कहा कि अब अदालत ने ये इनकार कर दिया है कि उनके खिलाफ दर्ज एफआईआर क्वैश नहीं होगी। ऐसे में सीएम अगर अब भी अपने पद पर बने रहते हैं तो देश की जनता उन्हें कभी भी माफ नहीं करेगी।
उन्होंने कहा कि ये कैसी बात है कि जिस व्यक्ति ने सीएम वीरभद्र सिंह का बीमा किया और कमीशन लिया, वह आनंद चौहान पिछले साल के जुलाई महीने से तिहाड़ जेल में है। उसे जमानत तक नहीं मिल रही। जिनका पैसा लगा है, वे बाहर घूम रहे हैं। शनिवार को सुरेश भारद्वाज ने शिमला के आशियाना में पत्रकार वार्ता में ये बातें कहीं।