आय से अधिक संपत्ति मामले हिमाचल के सीएम वीरभद्र सिंह के खिलाफ शनिवार को दिल्ली की अदालत में सुनवाई नहीं हो पाई। अब इस मामले की सुनवाई तीन अप्रैल को होगी। कोर्ट ने सोमवार तक के लिए सुनवाई स्थगित कर दी।
बताया जा रहा है कि मामले से जुड़े सारे दस्तावेजों की अदालत अभी स्क्रूटनी नहीं कर पाई है। इसीलिए सुनवाई टाली गई है। सीबीआई ने इस मामले की चार्जशीट शुक्रवार को अदालत में पेश की थी।
वहीं, इस मामले में सियासत भी गरमा गई है। हमीरपुर दौरे पर गए सीएम वीरभद्र सिंह ने कहा कि अभी तो लड़ाई शुरू हुई है।
कहा कि भाजपा के लोग सत्ता की शक्तियों का प्रयोग उनके खिलाफ कर रहे हैं। मगर आखिर में सच्चाई की ही जीत होगी।