फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधानसभा में बिगड़ी भाजपा विधायक की तबीयत, पीजीआई रेफर

Sat, 27 Aug 2016 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
भाजपा विधायक और पूर्व मंत्री रविंद्र रवि - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
भाजपा विधायक और पूर्व मंत्री रविंद्र रवि की शुक्रवार को अचानक विधानसभा परिसर में तबीयत खराब हो गई। छाती में दर्द की शिकायत को लेकर दोपहर करीब बारह बजे उन्हें उपचार के लिए आईजीएमसी ले जाया गया।
विज्ञापन


कार्डियोलॉजी विभाग के डॉ. आर भारद्वाज ने भाजपा विधायक का उपचार किया। इस दौरान उन्हें कुछ देर के लिए अस्पताल में भी भर्ती किया गया। कुछ देर आराम करने के बाद रविंद्र रवि ने पीजीआई जाने की बात कही और करीब एक बजे वह पीजीआई रवाना हो गए।

पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल भी इस दौरान उनके कुशलक्षेम पूछने के लिए अस्पताल पहुंचे। अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रमेश चंद ने भाजपा विधायक रविंद्र रवि के अस्पताल में उपचार करवाने की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें