फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BJP Meeting Hamirpur: प्रेम कुमार धूमल की फोटो, पर चेहरा जेपी नड्डा का, जानें पूरा मामला

Tue, 07 Jun 2022 12:25 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर

सार

हमीरपुर के परिधिगृह को पार्टी के झंडों और बैनरों से सजाया गया, लेकिन यहां राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा की एक फोटो ने सभी लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा। 
विज्ञापन
प्रेम कुमार धूमल की फोटो, पर चेहरा जेपी नड्डा का - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 भाजपा प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक को लेकर हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर के परिधिगृह को पार्टी के झंडों और बैनरों से सजाया गया, लेकिन यहां राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा की एक फोटो ने सभी लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा। दरअसल बैनर पर फोटो तो प्रेम कुमार धूमल की लगी थी, लेकिन चेहरा जेपी नड्डा का था। बताया जा रहा है कि जहां पर बैनरों की प्रिंटिंग करवाई गई है, वहां पर यह कलाकारी की गई है।

विज्ञापन


दबी जुबान से इस फोटो को लेकर बैठक के दौरान पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में खूब चर्चा रही। जो भी इस फोटो की तरफ देख रहा था खूब ठहाके मार रहा था। क्योंकि धूमल का शरीर दुबला पतला है, जबकि नड्डा हृष्ट-पुष्ट हैं। परिधिगृह में लगे कटआउट में नड्डा का शरीर बहुत कमजोर दिखाया गया है। उधर, भाजपा जिला अध्यक्ष बलदेव शर्मा ने कहा कि उन्होंने फोटो को ध्यान से नहीं देखा है, लेकिन अगर ऐसा है तो इस फोटो के बारे में संगठन के लोगों से बातचीत की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें