फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रश्मिधर सूद: 29 को हिमाचल भ्रमण पर आ रहीं प्रियंका वाड्रा

Sun, 25 Sep 2022 06:31 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष रश्मिधर सूद ने कहा कि प्रियंका अपनी इस यात्रा के लिए स्थानीय लोगों के साथ सुनियोजित फोटो-शूट करते हुए दिखेंगी और वह एक स्क्रिप्ट के तहत उनके साथ कुछ सेल्फी फोटो क्लिक करेंगी।
विज्ञापन
भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष रश्मिधर सूद - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष रश्मिधर सूद ने कहा कि उन्हें ज्ञात हुआ है कि प्रियंका गांधी वाड्रा 29 सितंबर को हिमाचल भ्रमण पर आ रही हैं। अब मानसून का मौसम लगभग समाप्त हो गया है और पर्यटकों के लिए मौसम अनुकूल हो गया है। इसके तहत राजनीतिक पर्यटक हिमाचल आना शुरू हो गए हैं।

विज्ञापन


कहा कि कांग्रेस एक संगठन न रहकर भाई-बहन की पार्टी हो गई है। जिस राज्य में चुनाव होते हैं, वहां राजनीतिक पर्यटक के रूप में अपनी भूमिका अदा कर रहे हैं। कहा कि कांग्रेस की बहन प्रियंका वाड्रा ने इस बार अपनी छुट्टियां हिमाचल में बिताने का निर्णय लिया है। वह केवल उस राज्य का दौरा करती हैं, जहां जलवायु चुनाव के समय उपयुक्त होती है। जब उन्हें प्रतीत है कि किसी राज्य में उनकी पार्टी शिथिल अस्थिर नजर आ रही होती है तो वह अपनी छुट्टियां बिताकर उस राज्य से निकल जाती हैं। 

कहा कि प्रियंका अपनी इस यात्रा के लिए स्थानीय लोगों के साथ सुनियोजित फोटो-शूट करते हुए दिखेंगी और वह एक स्क्रिप्ट के तहत उनके साथ कुछ सेल्फी फोटो क्लिक करेंगी, जिससे उनकी यह यात्रा उनकी पार्टी को राजनीतिक रूप से आने वाले चुनाव में मजबूत बना सके, पर क्या ऐसे नौटंकी से परदेश की भोली-भाली जनता प्रभावित होगी। सूद ने कहा कि कांग्रेस की महासचिव शायद यह भूल चुकी है कि हिमाचल में डबल इंजन कि सरकार ने प्रदेश के कोने-कोने का चहुंमुखी विकास किया और सबका ख्याल रखा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें