फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्यसभा चुनाव : भाजपा ने लिया चौंकाने वाला फैसला, हर्ष महाजन को उतारा प्रत्याशी

Thu, 15 Feb 2024 10:59 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

भाजपा विधायक दल की उपस्थिति में हर्ष महाजन ने राज्य विधानसभा सचिव के पास नामांकन भरा। 
विज्ञापन
हर्ष महाजन ने दाखिल किया नामांकन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा ने चौंकाने वाला फैसला लेते हुए वीरवार को कोर ग्रुप के सदस्य हर्ष महाजन को राज्यसभा के लिए प्रत्याशी बनाया। भाजपा विधायक दल की उपस्थिति में हर्ष महाजन ने राज्य विधानसभा सचिव के पास नामांकन भरा। उन्होंने नामांकन उस वक्त भरा जब सदन में प्रश्नकाल चल रहा था। उनके नामांकन भरने के दौरान भाजपा विधायक दल के अधिकांश सदस्य भी उपस्थित रहे। इससे वे प्रश्नकाल में अधिक समय नहीं दे सके। बाद में वे लौटे तो केवल अकेले भाजपा विधायक हंसराज का ही सवाल लग पाया। वर्तमान में महाजन भाजपा कोर ग्रुप के सदस्य हैं।  हर्ष महाजन पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत वीरभद्र सिंह के करीबियों में से एक थे और उनके प्रमुख रणनीतिकार माने जाते थे। हर्ष तीन बार चंबा विधानसभा क्षेत्र से विधायक रहे। वीरभद्र सरकार में पशुपालन मंत्री भी रहे। वह राज्य सहकारी बैंक के चेयरमैन भी रह चुके हैं। नामांकन के दौरान नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर भी मौजूद रहे। 
विज्ञापन


महाजन के पास पांच लाख रुपये नकदी
 भाजपा प्रत्याशी हर्ष महाजन के पास पांच लाख और पत्नी के पास 75 हजार रुपये नकदी है। महाजन के पास हाईब्रिड इनोवा और मर्सिडीज बेंज कंपनी सहित एक अन्य कार और मोटरसाइकिल भी है। महाजन के पास 5.84 लाख रुपये के आभूषण हैं।

विज्ञापन

सुक्खू सरकार में सभी पीड़ित, अंतर आत्मा की आवाज पर करेंगे वोट : हर्ष
। सुक्खू सरकार में सभी पीड़ित हैं, उनके भी पीड़ित हैं और आप भी पीड़ित हैं, अपनी अंतर आत्मा की आवाज पर वोट करेंगे। मेरा सौभाग्य है कि मुझे प्रत्याशी बनाया गया यह मेरा सम्मान है, इसके लिए हाईकमान का आभारी हूं। हमारी लड़ाई जीतने के लिए है। हम कम हों या ज्यादा, कोई फर्क नहीं पड़ता। चुनाव जीतने के लिए नंबर गेम क्या होगा इसका खुलासा तो 27 को ही होगा।-हर्ष महाजन, भाजपा प्रत्याशी, राज्यसभा
 

राजनीति में अचानक होते हैं कई फैसले : जयराम
राजनीति में कुछ फैसले अचानक होते हैं, हाईकमान ने सोच समझ कर हर्ष महाजन को प्रत्याशी चुना है। इनका लंबा राजनीतिक अनुभव है, जिसका हमें लाभ मिलेगा। विचित्र स्थिति कांग्रेस की है। कांग्रेस सरकार द्वारा लगाए गए वाटर सेस के विरोध में कोर्ट गई कंपनियों के वकील को हिमाचल प्रदेश से राज्यसभा प्रत्याशी बनाया गया है। मुख्यमंत्री स्पष्ट करें कि यह विरोधाभास क्यों।- जयराम ठाकुर, नेता प्रतिपक्ष, भाजपा
विज्ञापन

लोकतंत्र में कोई जीतेगा कोई हारेगा, पूरी मजबूती से लड़ेंगे : बिंदल
लोकतंत्र में हमेशा चुनाव लड़ना चाहिए, यह हमारा दायित्व है और हम अपना दायित्व पूरा करेंगे। लोकतांत्रिक प्रक्रिया के अंतर्गत हर्ष महाजन को अपना प्रत्याशी चुना है। नेता प्रतिपक्ष और पूरी पार्टी मिलकर इस चुनाव को लड़ेगी। लोकतंत्र में कोई जीतेगा कोई हारेगा। चुनाव को खाली नहीं रखा जा सकता इसलिए चुनाव पूरी मजबूती से लड़ा जाएगा।- राजीव बिंदल, प्रदेशाध्यक्ष, भाजपा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें