सुक्खू सरकार में सभी पीड़ित, अंतर आत्मा की आवाज पर करेंगे वोट : हर्ष
। सुक्खू सरकार में सभी पीड़ित हैं, उनके भी पीड़ित हैं और आप भी पीड़ित हैं, अपनी अंतर आत्मा की आवाज पर वोट करेंगे। मेरा सौभाग्य है कि मुझे प्रत्याशी बनाया गया यह मेरा सम्मान है, इसके लिए हाईकमान का आभारी हूं। हमारी लड़ाई जीतने के लिए है। हम कम हों या ज्यादा, कोई फर्क नहीं पड़ता। चुनाव जीतने के लिए नंबर गेम क्या होगा इसका खुलासा तो 27 को ही होगा।-हर्ष महाजन, भाजपा प्रत्याशी, राज्यसभा
राजनीति में अचानक होते हैं कई फैसले : जयराम
राजनीति में कुछ फैसले अचानक होते हैं, हाईकमान ने सोच समझ कर हर्ष महाजन को प्रत्याशी चुना है। इनका लंबा राजनीतिक अनुभव है, जिसका हमें लाभ मिलेगा। विचित्र स्थिति कांग्रेस की है। कांग्रेस सरकार द्वारा लगाए गए वाटर सेस के विरोध में कोर्ट गई कंपनियों के वकील को हिमाचल प्रदेश से राज्यसभा प्रत्याशी बनाया गया है। मुख्यमंत्री स्पष्ट करें कि यह विरोधाभास क्यों।- जयराम ठाकुर, नेता प्रतिपक्ष, भाजपा
लोकतंत्र में कोई जीतेगा कोई हारेगा, पूरी मजबूती से लड़ेंगे : बिंदल
लोकतंत्र में हमेशा चुनाव लड़ना चाहिए, यह हमारा दायित्व है और हम अपना दायित्व पूरा करेंगे। लोकतांत्रिक प्रक्रिया के अंतर्गत हर्ष महाजन को अपना प्रत्याशी चुना है। नेता प्रतिपक्ष और पूरी पार्टी मिलकर इस चुनाव को लड़ेगी। लोकतंत्र में कोई जीतेगा कोई हारेगा। चुनाव को खाली नहीं रखा जा सकता इसलिए चुनाव पूरी मजबूती से लड़ा जाएगा।- राजीव बिंदल, प्रदेशाध्यक्ष, भाजपा