फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुड़िया केस पर गृहमंत्री से मिले भाजपा नेता, आज शिमला बंद का एलान

Thu, 20 Jul 2017 09:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला के कोटखाई में गुड़िया गैंगरेप और हत्या मामले को लेकर भाजपा के वरिष्ठ नेता गृहमंत्री राजनाथ सिंह से मिले हैं। इन्होंने गृहमंत्री को हिमाचल के ताजा हालातों के बारे में अवगत करवाया और सीबीआई की तुरंत जांच की मांग की।
विज्ञापन

  केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने कहा कि हिमाचल में कानून व्यवस्‍था चरमरा गई है। गुड़िया रेप एंड मर्डर केस में सरकार अभी तक कोई कार्रवाई नहीं कर पाई है। जनता का आक्रोश चरम पर है और पुलिस पर भी सवालिया निशान लग गया है।
  उन्होंने गृहमंत्री से इस मामले पर तुरंत सीबीआई जांच के निर्देश देने की मांग की। वहीं, सांसद अनुराग ठाकुर ने भी इस मामले में शीघ्र जांच की मांग की ताकि गुनहगारों को पकड़ा जा सके।
विज्ञापन


इसके अलावा भाजपा वीरवार को शिमला बंद करने जा रही है। पार्टी ने इसके लिए तैयारी कर ली है। कोटखाई मामले में सरकार पर सवाल उठाते हुए भाजपा का कहना है कि इस मामले को सुलझाने और निपटाने में सरकार पूरी तरह से फेल साबित हुई है।
विज्ञापन


सरकार को इस्तीफा दे देना चाहिए। भाजपा का कहना है कि वीरवार को शिमला बंद किया जाएगा जबकि इसके बाद पूरे प्रदेश में सरकार के खिलाफ हल्‍ला बोला जाएगा।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें